ऑटो न्यूज़

Kia जल्द भारत लाने वाली है नई शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी, देखते ही हो जाएगा प्यार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 6, 2023, 10:01 PM IST

Kia India ने Auto Expo 2023 में नई EV9 से पर्दा हटाया था और अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी 2024 की शुरुआत में इसे लॉन्च कर सकती है। स्टाइल और डिजाइन में मामले में ये इलेक्ट्रिक एसयूवी धांसू है।

Image

नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय मार्केट में अगले साल की शुरुआत तक लॉन्च कर दी जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ ईवी9 के लॉन्च की जानकारी
  • 2024 की शुरुआत तक भारत आएगी!
  • दिखने में बहुत खूबसूरत है नई ईवी9

Kia EV9 Launch Details: किआ मोटर इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2023 में ही नई और जानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवी9 से पर्दा हटाया था. इसके बाद कंपनी ने इस ईवी को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था. अब सूत्रों से जानकारी मिली है कि नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय मार्केट में अगले साल की शुरुआत तक लॉन्च कर दी जाएगी। ये किआ की पहली तीन कतार वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है और इलेक्ट्रिक यातायात की ओर कंपनी का एक मजबूत कदम माना जा रहा है. दिखने में नई किआ ईवी9 का स्टाइल और डिजाइन बहुत आकर्षक है जो नेक्स्ट लेवल का भी कहा जा सकता है।

डिजाइन और स्टाइल जोरदार

किआ ईवी9 डिजाइन और स्टाइल के मामले में एक जोरदार इलेक्ट्रिक एसयूवी बनकर सामने आई है. किआ ग्लोबल डिजाइन सेंटर के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और हेड करीम हबीब ने कहा कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी डिजाइन, कनेक्टिविटी, यूजेबिलिटी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का अनोखा मेल है. उन्होंने आगे कहा कि ईवी9 ग्राहकों को हाई क्वालिटी और ताजा ईवी का अनुभव कराने वाली है और ये परिवार के लिए एक जोरदार विकल्प बनेगी.

साफा सुथरा लुक, हाइटेक केबिन

किआ ने ईवी9 के एक्सटीरियर को जहां पूरी तरह भविष्य में आने वाली कारों वाला लुक दिया है, वहीं इसका केबिन बिना किसी ताम-झाम के तैयार किया गया है. ई-एसयूवी के साथ डिजिटल पैटर्न वाली लाइटिंग ग्रिल मिली है जिसके इर्द-गिर्द बेहद आकर्षक हेडलैंप्स दिए गए हैं. यहां कंपनी का सिग्नेचर डिजिटल टाइगर फेस एसयूवी को दिया गया है जो दो छोटे कब लैंप्स से पूरा होता है. कुल मिलकर ये एक शानदार एसयूवी है जिसे किआ जल्द ही भारत में भी लॉन्च करने वाली है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article