Kia EV3 Teased Ahead Of Global Debut: किआ ने 23 मई को ग्लोबल डेब्यू से पहले अपनी आगामी किआ ईवी3 इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर जारी कर दिया है। ये कोरियाई ब्रांड की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जो प्रोडक्शन रेडी मॉडल दिख रहा है, यानी इसे बहुत जल्द भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। किआ ईवी3 को पिछले साल कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश किया गया था और टीजर में दिखी कार लगभग इसके समान ही है। इसके बॉक्सी डिजाइन पर तैयार किया गया है और ये बहुत कुछ इसकी बड़ी बहन किआ ईवी9 जैसी नजर आ रही है।
दिखने में काफी खूबसूरत ईवी
किआ द्वारा जारी टीजर के हिसाब से नई ईवी3 के अगले और पिछले लाइट्स कॉन्सेप्ट से बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। इसके साथ किआ की स्टार मैप लाइटिंग दी गई है जिससे ये भी साफ होता है कि कार को चेहरा भी बहुत अलग मिलने वाला है। कंपनी ने इसे ईवी6 के भी छोटे आकार का बनाया है और इसे ह्यून्दे मोटर ग्रुप के बेस्पोक इलेक्ट्रिक ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी की बाकी कारें बनाई जा रही हैं। ये फ्रंट ड्राइव एंट्री लेवल मॉडल होगा जो भारत में टाटा पंच ईवी और सिट्रॉएन ईसी3 से मुकाबला करेगा।
भारत में लॉन्च होगी ये सस्ती ईवी!
किआ इंडिया ने अब तक इस एंट्री लेवल ईवी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कंपनी भारतीय मार्केट का मूड देखते हुए निश्चित तौर पर इसे लॉन्च करेगी। यहां तक कि किआ इसे बहुत जल्द देश में बेचना शुरू करेगी, क्योंकि यहां कई सारे ब्रांड्स ने इसी रेंज में मुकाबला पेश कर दिया है। किआ भारत में बहुत जल्द नई क्लाविस एसयूवी भी लॉन्च करने वाली है जो एक एंट्री लेवल एसयूवी होगी और इसके साथ भी कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करेगी। अगले साल कहीं इसकी बिक्री शुरू होने वाली है।
