ऑटो न्यूज़

जीप ने एवेंजर 4xe से हटाया पर्दा, जानिये क्या कुछ है खास?

जीप ने हाल ही में अपनी SUV एवेंजर के नए 4xe वेरिएंट से पर्दा हटा दिया है। इस नए वेरिएंट में आपको हाइब्रिड पावरट्रेन देखने को मिलती है। इसके साथ ही कंपनी ने कार को नया लुक प्रदान किया है और अब यह काफी मस्कुलर और दमदार नजर आती है। आइये जानते हैं जीप एवेंजर के नए वेरिएंट में क्या कुछ खास देखने को मिलता है।

Image

जीप ने एवेंजर 4xe से हटाया पर्दा, जानिये क्या कुछ है खास

Photo : Times Now Digital

Jeep Avenger 4xe: दुनिया भर में SUVs को काफी पसंद किया जा रहा है। अब हाल ही में जीप ने अपनी SUV एवेंजर के नए 4xe वेरिएंट से पर्दा उठा दिया है। इस नए वेरिएंट में आपको हाइब्रिड पावरट्रेन देखने को मिलती है जिसकी बदौलत अब यह पहले से ज्यादा सक्षम है। साथ ही कंपनी ने इस SUV को 4 व्हील ड्राइव भी प्रदान किया है जिसकी वजह से यह कार अब पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से ऑफ-रोडिंग कर सकती है। इसके साथ ही कार के डिजाईन और इंटीरियर को भी अपग्रेड किया गया है जिसकी बदौलत यह पहले से ज्यादा मस्कुलर और कंफर्टेबल है। आइये जानते हैं SUV के इस नए वेरिएंट में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

नया और दमदार इंजन

जीप एवेंजर के नए 4xe वेरिएंट में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है। तीन सिलेंडर वाला यह टर्बो-पेट्रोल इंजन 136 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। इस इंजन को एक 6 स्पीड गेयरबॉक्स के साथ पेयर किया गया है। इस इंजन के साथ ही कार के पीछे वाले एक्सल में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है जो 27.6 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करती हैं।

पहले से ज्यादा ताकत

इस नए इंजन की बदौलत जीप एवेंजर 2024 अब सिर्फ 9.5 सेकंड्स में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार प्राप्त कर लेती है। इस कार की टॉप-स्पीड 195 किलोमीटर प्रतिघंटा है। कार के 4x4 ड्राइव सिस्टम की बस एक खामी यह है कि यह केवल 30 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के बीच ही काम करता है। कार के डिजाईन में भी काफी बदलाव किये गए हैं। कार में अब नए और ज्यादा रफ स्क्रैच फ्री बम्पर देखने को मिलते हैं। कार में रूफ-रेल भी देखने को मिलती है। कार इंटीरियर को भी अब वाटरप्रूफ बना दिया गया है ताकि बेहतर ऑफ-रोडिंग की जा सके।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article