Hyundai Exter Launched In India: ह्यून्दे इंडिया ने भारत में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी एक्सटर लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये रखी गई है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 9.32 लाख तक जाती है। नई एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी का मार्केट में मुकाबला ग्राहकों के बीच कम समय में पॉपुलर हो चुकी टाटा पंच से शुरू हो गया है। कंपनी ने इस किफायती कार को खूब सारे फीचर्स से लैस किया है और लुक के साथ स्टाइल के मामले में भी ये जोरदार कार है। कुल मिलाकर नई ह्यून्दे एक्सटर पूरी तरह पैसा वसूल कार है।
फीचर्स से भरा हुआ है केबिन
ह्यून्दे ने नई एक्सटर के केबिन में खूब सारे पैसा वसूल फीचर्स दिए हैं जो इसे पंच के मुकाबले मजबूत बनाते हैं। कार के केबिन में क्रूज कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार मिला वायरलेस चार्जर है। जोरदार फीचर्स से लैस इस कार का केबिन एक्सटर को पूरी तरह पैसा वसूल कार बनाता है।
सेफ्टी में भी जोरदार है एक्सटर
ह्यून्दे एक्सटर को सेफ्टी के मामले में भी तगड़ा बनाया गया है जिनमें सामान्य रूप से मिले 6 एयरबैग्स, 26 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 40 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा नई कार के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग असिस्ट, ऑटो हेडलैंप्स, इलेक्ट्रॉनिट स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी कार को मिले हैं।
इंजन और माइलेज में धाकड़
नई एक्सटर के साथ कंपनी ने 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आता है। इनमें से मैनुअल गियरबॉक्स वाला इंजन 83 पीएस ताकत और 113.8 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इसका माइलेज 19.4 किमी/लीटर बताया गया है। इसके बाद एएमटी गियरबॉक्स में कार की ताकत समान रहती है और माइलेज 19.2 किमी/लीटर हो जाता है। अंत में 1.2-लीटर बाय-फ्यूल कप्पा पेट्रोल इंजन आता है जो सीएनजी से भी चलता है। सीएनजी इंजन 69 पीएस ताकत और 95.2 एनएम पीक टॉर्क बनाता है और 27 किमी से ज्यादा माइलेज देता है।
