ऑटो न्यूज़

Hyundai की सभी कारों में अब सामान्य रूप से मिलेंगे 4 एयरबैग्स, मिले कई नए सेफ्टी फीचर्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 9, 2023, 06:46 PM IST

Hyundai India ने अपनी सभी कारों के साथ अब 4 एयरबैग्स और 3 पॉइंट सीटबेल्ट के साथ सीटबेल्ड रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर्स सामान्य रूप से उपलब्ध कराए हैं। कंपनी जल्द कारों के साथ एडास भी दे सकती है।

Image

सेफ्टी फीचर्स मिलने के बाद कंपनी की सभी कारें अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने वाली हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे कारों को मिले नए सेफ्टी फीचर्स
  • सामान्य तौर पर कारों के साथ मिलेंगे
  • अलग से नहीं चुकानी होगी कोई रकम

Hyundai Cars Standard Safety Features: ह्यून्दे इंडिया ने अपनी सभी कारों के साथ अब कुछ नए सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड कर दिया है। अब ग्रैंड आई10 निओस लें या फिर क्रेटा, आपको सबके साथ सामान्य रूप से 4 एयरबैग्स और 3 पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर मिलेंगे। इसके अलावा इसके अलावा चीनी ज्यादा डालेंगे... यानी बड़ी ह्यून्दे कार लेंगे तो आपको 6 एयरबैग्स मिलेंगे। इन जोरदार सेफ्टी फीचर्स मिलने के बाद कंपनी की सभी कारें अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने वाली हैं

छोटी कारों को मिला फायदा

अब तक अनिवार्य 2 एयरबैग्स ही कंपनी अपनी किफायती या कहें तो बजटेड कारों के साथ देती आ रही थी। लेकिन अब ग्रैंड आई10 निओस और आई20 हैचबैक जैसी कारों के साथ भी कंपनी ने 4 एयरबैग्स के अलावा बाकी सेफ्टी फीचर्स दिए हैं, इनमें सबसे बड़ फायदा अलग से दो एयरबैग्स जुड़ने से हुआ है। थ्री पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर मिलने के बाद जहां टक्कर की दशा में ये यात्रियों की बेहतर सुरक्षा करेंगे, वहीं 4 एयरबैग्स चोट से बचाएंगे।

एडास भी लाने वाली है कंपनी

ह्यून्दे ने इस बात की ओर भी इशारा किया है कि जल्द प्रीमियम के साथ-साथ मिड रेंज कारों में भी कंपनी एडीएएस उपलब्ध करा सकती है। एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडास कार को बहुत सुरक्षित बनाता है जिसमें हाइटेक तरीके से कार सेफ बनती है। इसमें बहुत सारे सेफ्टी फीचर्स कार से जुड़ जोते हैं जिनमें कई तो इतने एडवांस हैं जिनमें कार चलाने के लिए ड्राइवर सीट पर पालती मार कर भी ड्राइवर बैठ सकता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article