ऑटो न्यूज़

Hyundai ला रही नई कार जो खींचेगी आपकी सेल्फी, फीचर्स के सामने टाटा पंच होगी फेल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 24, 2023, 04:18 PM IST

Tata Punch के मुकाबले में Hyundai India बहुत जल्द नई Exter Compact SUV लॉन्च करने वाली है जिसके साथ खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए जाएंगे। इसके साथ डैशकैम भी मिलने वाला है जो आपकी सेल्फी तक लेगा।

Image

डैशकैम की मदद से आप कार में बैठे लोगों की सेल्फी भी ले सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सटर का डैशकैम लेगा आपकी सेल्फी
  • जोरदार फीचर्स से लैस होगी सस्ती कार
  • टाटा पंच से मुकाबला करेगी नई एक्सटर

New Hyundai Exter All You Need To Know: ह्यून्दे इंडिया ने टाटा पंच का जोरदार मुकाबला पेश करने की तैयारी कर चुकी है। ये कंपनी की सबसे छोटे साइज की एसयूवी है जिसे आने वाले कुछ हफ्तों में भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। जहां कई नए फीचर्स के साथ हाल में एक्सटर को सामान्य रूप से 6 एयरबैग्स मिलने की जानकारी सामने आई थी, वहीं अब कंपनी ने ये भी बता दिया है कि नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ डैशकैम भी मिलने वाला है। इस डैशकैम की मदद से आप कार में बैठे लोगों की सेल्फी भी ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने ये भी बताया है कि कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा भी ग्राहकों को उपलबध कराया जाएगा।

जारी है नई एक्सटर की बुकिंग

कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इस कार के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। नई एक्सटर 5 वेरिएंट्स में मिलने वाली है और इसके साथ सीएनजी विकल्प भी मिलेगा। ह्यून्दे एक्सटर की कीमत आकर्षक होगी और इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होने वाला है। नई कार के साथ 4-स्पोक डिजाइन के अलॉय व्हील्स, डुअल टोन कलर और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार के साथ सेफ्टी फीचर्स भी पर्याप्त मिलेंगे जिनमें एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, हिल असिस्ट कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं।

वेरिएंट्स और इंजन की जानकारी

नई ह्यून्दे एक्सटर के वेरिएंट्स की जानकारी भी लॉन्च से पहले सामने आ गई है। कार के साथ 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो एएमटी ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा कंपनी नई कार को 5 ट्रिम्स - ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट वेरिएंट में पेश करने वाली है। एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट इस रेंज का टॉप वेरिएंट होगा।

कितना दमदार होगा इंजन

ह्यून्दे एक्सटर के साथ कंपनी संभावित रूप से ग्रैंड आई10 और ऑरा वाला समान 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन देगी, सीएनजी वेरिएंट पर भी कंपनी ने फैसला ले लिया है जो इस कार में मिलने वाला है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस सेगमेंट की बेस्ट सेलर टाटा पंच से मुकाबले को देखते हुए इसकी कीमत निर्धारित की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से प्राथमिक तौर पर कंपनी इसकी 50,000 यूनिट सालाना प्रोडक्शन करने वाली है।

एसयूवी पसंद कर रहे फर्स्ट टाइम बायर्स

अपनी पहली कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच हैचबैक के मुकाबले एसयूवी ट्रेंड में है, यही वजह है कि बहुत कम समय में ही टाटा पंच ने मार्केट में अपना दबदबा बना लिया है। इस सेगमेंट ने भारतीय ऑटो जगत में अपना 10 फीसदी हिस्सा भी सुरक्षित कर लिया है। पंच की बादशाहत को खत्म करने के लिए ह्यून्दे इस नई कार के साथ जोरदार और पैसा वसूल फीचर्स भी देने वाली है। यहां केबिन में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई स्मार्ट फीचर्स मिलने का अनुमान है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article