ऑटो न्यूज़

गर्मी में Car AC ऑन करते ही तुरंत मिलेगी कूलिंग, ये है सीक्रेट तरीका

How to Cool Down Your Car Instantly in Summer: मई के महीने की इस तपती गर्मी में कार में बैठते ही तुरंत कूलिंग नहीं मिलती। हालांकि, कुछ टिप्स को फॉलो किया जाए तो तुरंत कूलिंग पाना मुश्किल नहीं होगा।

Image

Car AC (Photo: AI Generated)

How to Cool Down Your Car Instantly in Summer: मई की तपती दोपहरी में जहां एक पल भी बाहर रुकना मुश्किल हो रहा है वहीं, Car के अंदर जाते ही एसी की कूलिंग तुरंत नहीं मिलती। कार में बैठते ही सबसे बड़ी परेशानी तपता हुआ केबिन बन जाता है। धूप में कुछ देर खड़ी रहने के बाद कार का इंटीरियर इतना गर्म हो जाता है कि तुरंत ठंडक महसूस नहीं होती। कार जल्द से जल्द ठंडी हो इसके लिए कुछ लोग एसी (Car AC) को फुल स्पीड पर चला देते हैं लेकिन इसका असर भी तुरंत देखने को नहीं मिलता। अच्छी बात ये है कि कुछ टिप्स को फॉलो कर एसी की कूलिंग तुरंत पाने में मदद मिल सकती है। इस आर्टिकल में आपको कार की एसी कूलिंग तुरंत पाने के ही तरीके बता रहे हैं-

How to Cool Down Your Car Instantly in Summer

Car AC (Photo: iStock)

तुंरत ऑन न करें एसी

अगर आप बाहर की तेज धूप और गर्मी के बाद कार में बैठ रहे हैं तो एसी ऑन करने की जगह कुछ सेकंड के लिए खिड़कियां खोल लें। धूप में खड़ी कार के अदंर गर्म हवा भर जाती है, जिसे खिड़की खोल कर बाहर निकालना जरूरी है। एसी ऑन करने से इस हवा को ही ठंडा होने में अधिक समय लगता है। इसलिए तुरंत कूलिंग के लिए एसी की जगह पहले गाड़ी की खिड़कियां खोल लें।

एसी के सही मोड का करें इस्तेमाल

कार में एसी का इस्तेमाल सही मोड के साथ भी करना जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि कूलिंग तेजी से बढ़े तो इसके लिए AC को Fresh Air Mode पर नहीं बल्कि Recirculation Mode पर चलाएं। इस मोड पर कार के अंदर की हवा दोबारा ठंडी होती रहती है, जिससे कूलिंग तेजी से बढ़ती है। वहीं, Fresh Air Mode पर बाहर की गर्म हवा लगातार आती रहेगी, जिससे एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

कार को सही जगह करें पार्क

गर्मियों में आप कार को कहां पार्क कर रहे हैं इस पर ध्यान देना जरूरी है। कोशिश करें कि कार हमेशा ठंडी जगह या छांव में ही पार्क की जाए। आप कार में सनशेड या windshield cover का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इससे डैशबोर्ड और सीटें ज्यादा गर्म होने से बच जाती हैं और एसी को केबिन ठंडा करने में कम समय लगता है।

शुरुआत में फैन स्पीड को रखें तेज

कार स्टार्ट कर रहे हैं तो शुरुआत में फैन स्पीड को तेज रखें और कुछ मिनट बाद तापमान को धीरे-धीरे कम करें। इससे कूलिंग सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही, केबिन जल्दी ठंडा और आरमदायक बन सकता है।

AC vents की दिशा को रखें सही

एसी की कूलिंग सही तरीके से काम करे इसके लिए AC vents की दिशा भी मायने रखती है। वेंट्स को सीधे नीचे की ओर करने की बजाय ऊपर और पूरे केबिन की तरफ रख सकते हैं। कार में ठंडी हवा ऊपर से नीचे की ओर से आती है, जिससे कार जल्दी ठंडी होने में मदद मिलती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article