ऑटो न्यूज़

Honda जल्द लाने वाली है Activa का नया मॉडल, इसे चुरा पाना बहुत मुश्किल काम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 21, 2023, 08:58 PM IST

Honda Motorcycle & Scooter India 23 जनवरी को मार्केट में नया स्कूटर लाने वाली है जिसका नाम Activa H-Smart होगा. हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नए स्कूटर के साथ एंटी थेफ्ट सिस्टम दिया जाएगा जो बहुत कारगर फीचर है.

Image

एक्टिवा एच-स्मार्ट के साथ कई नए फीचर्स मिलेंगे जिनमें एंटी थेफ्ट सिस्टम शामिल है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट लॉन्च को तैयार
  • एंटी थेफ्ट सिस्टम के साथ आएगा स्कूटर
  • इंजन की ताकत में होने वाला है इजाफा!

New Honda Activa H-Smart: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया 23 जनवरी को ग्राहकों की चहेती एक्टिवा का नया मॉडल होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस जोरदार स्कूटर के टॉप मॉडल को तकनीकी रूप से बहुत आधुनिक बना दिया है और इसका टीजर हाल में जारी किया गया है. होंडा टू-व्हीलर्स ने नए स्मार्ट स्कूटर की फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स में सामने आया है कि ये एक्टिवा एच-स्मार्ट के साथ कई नए फीचर्स मिलेंगे जिनमें एंटी थेफ्ट सिस्टम शामिल है. भारत में इसका मुकाबला टीवीएस जूपिटर और हीरो माइस्ट्रो ऐज से जारी रहेगा.

चोरी होने से बचेगा स्कूटर!

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट के साथ एंटी थेफ्ट सिस्टम मिलेगा, यानी इस स्कूटर को चोरी किया जाना बहुत मुश्किल काम होगा. इसके अलावा नए ग्राफिक्स और नए रंग भी एक्टिवा को दिए जा सकते हैं. जानकारी मिली है कि होंडा नई एक्टिवा के इंजन को पहले से ज्यादा दमदार बनाने वाली है, यहां 110 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल सकता है जो 7.80 बीएचपी ताकत और 7.68 एनएम पीक टॉर्क बनाएगा. इन फीचर्स के साथ एक्टिवा और भी किफायती स्कूटर बनने वाला है.

कितनी होगी इसकी कीमत

होंडा टू-व्हीलर्स अपने बाकी प्रोडक्ट्स के साथ भी एंटी थेफ्ट सिस्टम देने वाली है. कंपनी ने एक्टिवा 6जी को 2020 में लॉन्च किया था और उसके बाद से ही स्कूटर की कीमत में कई बार इजाफा दर्ज किया जा चुका है. हालांकि अब कंपनी नई तकनीक देने के बदले एक्टिवा एच-स्मार्ट की कीमत में ज्यादा इजाफा नहीं करने वाली. इसकी मौजूदा जनरेशन यानी एक्टिवा 6जी की एक्सशोरूम कीमत 73,360 से 75,860 रुपये तक जाती है, ऐसे में अनुमान है कि नए स्कूटर की कीमत 75,000 से 80,000 रुपये के बीच होगी.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article