ऑटो न्यूज़

क्रेटा, सेल्टोस और ग्रैंड विटारा से पंगा लेने आ रही नई Honda Compact SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 1, 2023, 08:39 PM IST

Honda बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई Compact SUV लॉन्च करने वाली है जिसका मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से होने वाला है। अनुमान है कि इसकी कीमत बजट में होगी और दिखने में ये धांसू है।

Image

इस कार का स्टाइल और डिजाइन काफी अच्छा दिख रहा है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रही होंडा कॉम्पैक्ट एसयूवी
  • क्रेटा और सेल्टोस से होगा मुकाबला
  • कम कीमत में मिलेंगे जोरदार फीचर्स

Honda New Compact SUV: होंडा कार्स इंडिया जल्द ही नई कॉम्पैक्ट एसयूवी देश में लॉन्च करने को तैयार है जो ह्यून्दे और किआ की टेंशन बढ़ाने वाली है। इसके अलावा होंडा बिल्कुल नई कार के साथ टोयोटा और मारुति सुजुकी से भी मुकाबला लेने वाली है। फिलहाल इस कार के बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके 2021 में पेश आरएस कॉन्सेप्ट पर आधारित होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस कार का स्टाइल और डिजाइन काफी अच्छा दिख रहा है और ये संभावित रूप से मौजूदा होंडा डब्ल्यूआर-वी की जगह लेने वाली है।

कितना दमदार होगा इंजन

घुमावदार डिजाइन वाली ये एसयूवी हेडलैंप्स से जुड़े एलईडी डीआरएल और एलईडी टेललाइट्स के साथ आएगी। इसके अलावा दो रंगों वाली कलर स्कीम और काले ओआरवीएम भी इसे मिलने वाले हैं। इंडोनेशिया के मार्केट में नई होंडा कॉम्पैक्ट एसयूवी पेट्रोल, पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन विकल्पों में पेश की जाएगी। भारत में बिकने वाली डब्ल्यूआर-वी के साथ 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। नई एसयूवी को मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।

फीचर्स के मामले में भी तगड़ी

फीचर्स पर नजर डालें तो होंडा बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को हाइटेक बनाने वाली है। हमारा मानना है कि इस कार में डैशबोर्ड पर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो कनेक्टेड कार तकनीक से लैस होगा। इसके अलावा इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऐसे कई अन्य फीचर्स मिलने वाले हैं। सेफ्टी की बात करें तो इसके साथ एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, ईएससी, कई सारे एयरबैग्स और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स मिल सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article