Honda Cars November Offers: त्योहारों के सीजन में वाहन निर्माताओं ने खूब गाड़ियां बेची हैं जिससे बिक्री का आंकड़ा कोविड से पहले जैसी स्थिति में आ चुका है. अब त्योहारों के बाद भी बिक्री को बेहतर बनाए रखने के लिए होंडा कार्स इंडिया ने अपनी सभी कारों पर 63,144 रुपये तक डिस्काउंट उपलब्ध कराए हैं. ये सभी ऑफर्स ग्रेड, वेरिएंट और जगह पर निर्भर करते हैं, ऐसे में आपको होंडा कार पर डिस्काउंट की सटीक जानकारी के लिए अपनी नजदीकी होंडा डीलरशिप पर संपर्क करने की हम सलाह देते हैं. कंपनी ने ये सभी ऑॅफर्स 30 नवंबर 2022 तक ही उपलब्ध कराए हैं.
होंडा सिटी 5वीं जनरेशन
नई जनरेशन होंडा सिटी पर कुल 59,292 रुपये तक ऑफर्स दिए गए हैं. इसमें कार के मैनुअल वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट या 32,292 रुपये तक मुफ्त एक्सेसरीज. इसके अलावा ग्राहक 10,000 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट, 5,000 रुपये तक लॉयल्टी बोनस का फायदा भी उठा सकते हैं. इस सेडान पर 7,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है.
होंडा डब्ल्यूआर-वी
इस महीने होंडा ने डब्ल्यूआर-वी पर कुल 63,144 रुपये तक ऑफर्स दिए हैं. इसमें 30,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट या 36,144 रुपये तक की मुफ्त ऐक्सेसरीज शामिल हैं. इसके अलावा ग्राहकों को 10,000 रुपये तक कार एक्सचेंज, 7,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 5,000-5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिए गए हैं.
होंडा जैज
होंडा जैज प्रीमियम हैचबैक पर कंपनी ने 25,000 रुपये तक कुल डिस्काउंट दिया है. इन ऑफर्स में 10,000 रुपये तक कार एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है. इसके बाद ग्राहकों को 7,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया गया है. कंपनी ने ग्राहकों को 5,000 रुपये तक लॉयल्टी बोनस भी दिया है.
होंडा अमेज और चौथी जनरेशन होंडा सिटी
होंडा अमेज कॉम्पैक्ट सेडान पर कुल 19,896 रुपये तक लाभ दिया जा रहा है. इनमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट या 11,896 रुपये की मुफ्त ऐक्सेसरीज, 5,000 रुपये तक लॉयल्टी बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी पर 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया गया है. बता दें कि इस जनरेशन की खरीद पर आपको कार एक्सचेंज या कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं मिलेगा.
