ऑटो न्यूज़

Honda Activa 125 या Suzuki Access 125 आपके लिए कौन है बेस्ट, एक क्लिक में जानें सबकुछ

Honda Activa 125 Vs Suzuki Access 125: दोनों स्कूटरों में बेमिसाल राइडिंग अनुभव, आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन हैं, लेकिन उनके राइडिंग अनुभव और परफॉर्मेंस में कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। आइए समझते हैं कि दोनों में से आपके लिए बेस्ट कौन-सी हो सकती है। Activa में कीलेस ऑप्शन का भी विकल्प दिया गया है। कीमत के मामले में दोनों लगभग समान हैं, इसलिए खरीदते समय यह बड़ा फैक्टर नहीं बनता।

Honda Activa 125 Vs Suzuki Access 125

Honda Activa 125 Vs Suzuki Access 125/Photo-Brands

भारत में दो नाम जो स्कूटर बाजार पर राज कर रहे हैं, वे हैं Honda Activa 125 और Suzuki Access 125। जहां एक ओर Activa की भरोसेमंदता और स्मूद राइडिंग के कारण यह हर घर में पहचाना जाता है, वहीं दूसरी ओर Suzuki Access 125 अपने शानदार परफॉर्मेंस और माइलेज के लिए देश भर में सबसे ज्यादा बिकने वाला 125cc स्कूटर बन चुका है। दोनों स्कूटरों में बेमिसाल राइडिंग अनुभव, आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन हैं, लेकिन उनके राइडिंग अनुभव और परफॉर्मेंस में कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। आइए समझते हैं कि दोनों में से आपके लिए बेस्ट कौन-सी हो सकती है।

Honda Activa 125 या Suzuki Access 125 में कौन है बेस्ट स्कूटर?

Honda Activa 125 स्मूदनेस पर ज्यादा ध्यान देती है, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस Access की तुलना में थोड़ी कम महसूस होती है। दोनों ही स्कूटरों के टॉप वेरिएंट में TFT डिस्प्ले जैसे आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं, वहीं Activa में कीलेस ऑप्शन का भी विकल्प दिया गया है। कीमत के मामले में दोनों लगभग समान हैं, इसलिए खरीदते समय यह बड़ा फैक्टर नहीं बनता।

TVS Raider का नया वेरिएंट लॉन्च, बूस्ट मोड के साथ मिलेगा ABS, जानें कीमत

    हां, सुरक्षित राइडिंग के लिए यह जरूर सलाह दी जाती है कि आप फ्रंट डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट को चुनें। Suzuki Access को एक बेहतरीन ऑल-राउंडर है। यह न सिर्फ स्मूद राइड देता है बल्कि इसका माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों ही शानदार हैं। दूसरी ओर, Activa उन लोगों के लिए बेहतर है जो सिर्फ भरोसे और लंबी उम्र को प्राथमिकता देते हैं।

    कुल मिलाकर कहें तो अगर आप एक परफॉर्मेंस और आराम का बैलेंस देने वाला स्कूटर चाहते हैं, तो Suzuki Access 125 बेहतर विकल्प है, लेकिन अगर आप Honda के भरोसे और सरल राइड क्वालिटी को अहमियत देते हैं, तो Activa 125 भी एक अच्छा चुनाव रहेगा।

    Honda Activa 125 या Suzuki Access 125 की कीमत

    Honda Activa 125 की कीमत 88,339 रुपये से शुरू होती है, जो कि Suzuki Access 125 के बेस मॉडल से 11,055 रुपये अधिक है, जिसकी कीमत 77,284 रुपये है। Honda Activa 125 का दावा किया गया माइलेज 47 किमी/लीटर है, जबकि Suzuki Access 125 का माइलेज 45 किमी/लीटर है। टेक्निकल बात करें तो Honda Activa 125 में 123.92 cc का इंजन है, जबकि Suzuki Access 125 में 124 cc का इंजन है। Honda Activa 125 7 विभिन्न रंगों में उपलब्ध है, जबकि Suzuki Access 125 6 रंगों में उपलब्ध है।

    लेटेस्ट न्यूज

    Pradeep Pandey
    Pradeep Pandey Author

    प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

    End of Article