डुकाटी (Ducati) इंडिया ने भारत में अपनी नई 2025 Multistrada V2 रेंज लॉन्च कर दी है। नई बाइक को अपडेटेड V2 इंजन और हल्के वजन के साथ पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 18.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह मिडलवेट एडवेंचर बाइक राइडर्स को ऑल-रोड राइडिंग की सुविधा देती है, साथ ही डुकाटी की स्पोर्टी फुर्ती भी बरकरार रखती है। बाइक दो वर्जन में आई है, बेस Multistrada V2 (Ducati Red, ₹18.88 लाख) और ज्यादा फीचर्स वाली Multistrada V2 S (Ducati Red ₹20.99 लाख, Storm Green ₹21.29 लाख)। नया इंजन अब भारत के E20 फ्यूल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप है।
Ducati Multistrada V2- डिजाइन और वजन
नई Multistrada V2 का वजन अब और हल्का कर दिया गया है। बेस वर्जन का वजन 199 किग्रा और V2 S का वजन 202 किग्रा है (दोनों बिना फ्यूल के)। यह पुराने मॉडल की तुलना में करीब 18 किलोग्राम हल्की है। बाइक के फ्रेम, सबफ्रेम और स्विंगआर्म को एल्यूमीनियम और स्टील के संयोजन से दोबारा डिजाइन किया गया है, जिससे बैलेंस और स्थिरता में सुधार हुआ है। सीट को पहले से नीचे और संकरी बनाया गया है ताकि राइडर आसानी से ग्राउंड टच कर सके और टूरिंग के दौरान आरामदायक पोजिशन बनाए रखे।
Ducati Multistrada V2- इंजन और परफॉर्मेंस
इसमें 890cc का V2 ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 114bhp की पावर (10,750rpm) और 92Nm का टॉर्क (8,250rpm) जनरेट करता है। इंजन में वैरिएबल इंटेक वॉल्व टाइमिंग तकनीक दी गई है, जिससे हर आरपीएम पर स्मूद और लीनियर परफॉर्मेंस मिलती है। इंजन का वजन सिर्फ 54.9 किग्रा है, जिससे बाइक की एगिलिटी में सुधार होता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है और V2 S मॉडल में Ducati Quick Shift 2.0 की सुविधा मिलती है। मेंटेनेंस के लिहाज से, इसकी वाल्व क्लियरेंस इंटरवल 45,000 किमी रखी गई है।
Ducati Multistrada V2- सस्पेंशन और राइडिंग कंफर्ट
बेस वर्जन में 45mm Marzocchi सस्पेंशन दिए गए हैं, जिनमें 170mm का ट्रैवल दोनों ओर मिलता है। वहीं, V2 S मॉडल में Ducati Skyhook Suspension (DSS) दिया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड सेमी-एक्टिव सस्पेंशन सिस्टम है। यह सिस्टम सड़क की स्थिति और राइडर इनपुट्स के अनुसार खुद को एडजस्ट करता है। इसमें Minimum Preload फीचर भी दिया गया है, जो बाइक रुकने पर सस्पेंशन को नीचा कर देता है ताकि राइडर आसानी से दोनों पैर जमीन पर रख सके। दोनों मॉडल्स में 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर Pirelli Scorpion Trail II टायर्स लगे हैं।
Ducati Multistrada V2- ब्रेकिंग और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम
नई Multistrada V2 में Brembo कॉलिपर्स, 320mm ट्विन फ्रंट डिस्क और 265mm रियर डिस्क दिए गए हैं। इसमें Cornering ABS, Traction Control, Wheelie Control, और Engine Brake Control जैसे एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम मौजूद हैं, जिन्हें 6-एक्सिस IMU द्वारा नियंत्रित किया जाता है। राइडर्स के लिए 5 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं Sport, Touring, Urban, Enduro और Wet जो इंजन रिस्पॉन्स और इलेक्ट्रॉनिक इंयरफेयर को ऑटोमैटिक रूप से कंट्रोल कर सकते हैं।
Ducati Multistrada V2- डिजाइन, फीचर्स और कंफर्ट
नई Multistrada V2 का बॉडीवर्क अब पहले से ज्यादा कॉम्पैक्ट और डायनेमिक है। इसका डिजाइन Panigale और Multistrada V4 से प्रेरित है। इसमें नए LED हेडलाइट्स और DRLs के साथ रीडिज़ाइन किया गया एग्जॉस्ट सेटअप दिया गया है। V2 S वर्ज़न में 5-इंच फुल TFT डिस्प्ले, अपडेटेड हैंडलबार कंट्रोल्स और Ducati Multimedia System दिया गया है, जिससे स्मार्टफोन पेयरिंग, नेविगेशन और राइड मोड मैनेजमेंट संभव है।
यात्रा को और आरामदायक बनाने के लिए सीट पैडिंग, ग्रैब हैंडल और लेगरूम को बेहतर किया गया है। पीछे के टॉप बॉक्स और पैनियर माउंट्स को थोड़ा पीछे शिफ्ट किया गया है ताकि ज्यादा स्पेस और स्थिरता मिले। इसके अलावा, राइडर्स और पैसेंजर्स के लिए अलग-अलग ऊंचाई की सीटों का विकल्प भी उपलब्ध है।
एक्सेसरीज और विकल्प
डुकाटी ने नई Multistrada V2 के लिए एक्सेसरीज की रेंज भी बढ़ाई है। इसमें एल्यूमिनियम या प्लास्टिक लगेज केस, इंजन गार्ड, सेंटर स्टैंड, और स्पोक्ड व्हील्स जैसे विकल्प शामिल हैं, जो बाइक को ऑफ-रोड परिस्थितियों के लिए और भी सक्षम बनाते हैं।
