ऑटो न्यूज़

Hyundai Exter को बना दिया Range Rover, देसी जुगाड़ देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, देखें वीडियो

ट्रैफिक में फंसे एक व्यक्ति ने यह नजारा देखकर हंसते हुए कहा, “भाई, जिंदगी में कभी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अब ये देख लो, सामने भाई की गाड़ी खड़ी है। भाई को Range Rover लेनी थी, लेकिन बजट थोड़ा कम था। फिर भी भाई ने अपने शौक पूरे कर लिए Exter पर ही Range Rover लिखवा लिया।”

Image

Hyundai Exter को बना दिया Range Rover/photo-Instagram/westdelhikevibes

कहते हैं, अगर सपना बड़ा हो तो बजट मायने नहीं रखता, दिल्ली के एक शख्स ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने Hyundai Exter को Range Rover में बदलने का अनोखा तरीका खोज निकाला है। असल में इस शख्स ने अपनी साधारण कार के पीछे बड़े अक्षरों में “Range Rover” लिखवा दिया और इस तरह अपनी ड्रीम कार को देसी जुगाड़ के जरिए साकार कर लिया।

वीडियो में दिखता है कि ट्रैफिक में फंसे एक व्यक्ति ने यह नजारा देखकर हंसते हुए कहा, “भाई, जिंदगी में कभी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अब ये देख लो, सामने भाई की गाड़ी खड़ी है। भाई को Range Rover लेनी थी, लेकिन बजट थोड़ा कम था। फिर भी भाई ने अपने शौक पूरे कर लिए Exter पर ही Range Rover लिखवा लिया।”

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जहां यह लाखों लोगों की हंसी का कारण बन गया है। “सपने बड़े होने चाहिए, गाड़ी कोई भी हो सकती है!” इस कैप्शन के साथ पोस्ट किए गए वीडियो को अब तक 7 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “Bike पर Rolls Royce लिखवा लूं क्या?” दूसरे ने कहा, “मोरल यह है। खुश रहो, पैसा और बाकी चीजें सेकेंडरी हैं।” एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “बच्चे ये सब स्कैंडल करते हैं, कभी नाम हटा देते हैं, कभी नया लिख देते हैं।” वहीं किसी ने लिखा, “मेरी Avenger बाइक पर Harley Davidson लिखवा दूं क्या?”

कई लोगों ने उस शख्स की पॉजिटिविटी और जुगाड़ू सोच की तारीफ की। किसी ने उसे “जुगाड़ का बादशाह” कहा तो किसी ने लिखा, “जो Exter न कर सकी, वो Venue ने कर दिखाया!” यह वीडियो इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि खुशी का रिश्ता पैसों से नहीं, नजरिए से होता है। सपना चाहे Range Rover का हो या Exter का अगर दिल खुश है, तो मंजिल वही है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article