ऑटो न्यूज़

सिंगल चार्ज में दिल्ली से केदारनाथ पहुंचाएगी ये EV, अब वेटिंग में आएगी कमी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 19, 2024, 02:48 PM IST

BYD Atto 3 Waiting: चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवायडी ने अक्टूबर 2022 में एटो 3 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर भारत में लॉन्च की थी। अब इस कार की वेटिंग कम होने वाली है क्योंकि हाल में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लिए एआरएआई होमोलोगेशन सर्टिफिकेट प्राप्त किया है।

Image

कंपनी अब बिना होमोालेगेशन के लिए तय 2,500 से ज्यादा कारें भारत आयात कर सकेगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • BYD Atoo 3 की वेटिंग जल्द घटेगी
  • ARAI होमोलोगेशन सर्टिफिकेट मिला
  • एक फुल चार्ज में दिल्ली से केदारनाथ

BYD Atto 3 Waiting: चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बीवायडी भारतीय मार्केट एटो 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी अक्टूबर 2022 से बेच रही है। एटो 3 ईवी की एक्सशोरूम कीमत 34 लाख रुपये है और पूरी तरह आयातित होने के चलते इस कार पर लंबी वेटिंग मिल रही है। हाल में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लिए एआरएआई होमोलोगेशन सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। इसका मतलब कंपनी अब बिना होमोालेगेशन के लिए तय 2,500 से ज्यादा कारें भारत आयात कर सकेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा मौजूदा ग्राहकों को होगा जिन्होंने इस कार की बुकिंग पहले से कराई हुई है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी?

बीवायडी एटो 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी में लगी मोटर 200 एचपी और 310 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है। ये काफी दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो सिर्फ 7.3 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है। इसके साथ तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं जिनमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स शामिल हैं। एआरएआई की मानें तो सिंगल चार्ज में एटो 3 ईवी को 521 किमी तक चलाया जा सकता है, वहीं एनईडीसी ने इसकी रेंज 480 किमी तक होने का दावा किया है। इसे चार रंगों - बोल्डर ग्रे, पार्कर रेड, स्की व्हाइट और सर्फ ब्लू में पेश किया गया है।

50 मिनट में 80 % चार्ज

बीवायडी एटो के साथ 60.48 किलोवाट-आर ब्लेड बैटरी तकनीक दी गई है जो सिर्फ 50 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। इस कार की बैटरी पर कंपनी 8 साल या 1.6 लाचा किमी तक वारंटी दे रही है। इसके अलावा 7 किलोवाट-आर होम चार्जर, 3 किलोवाट पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स, 3 साल मुफ्त 4जी डेटा सब्सक्रिप्शन, 6 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और 6 साल फ्री मेंटेनेंस सर्विस मिलेगी। ये भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी में एक है जिसे कुछ समय पहले ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

हाइटेक फीचर्स से लैस

एटो 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी के केबिन में खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। ई-एसयूवी के साथ पैनोरमिक सनरूफ दी गई है जिससे केबिन में काफी रोशनी और हवा आती है। यहां 12.8-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है जो एक बटन दबाते ही रोटेट हो जाता है, इसके साथ 8-स्पीकर सिस्टम भी मिला है। 360-डिग्री पार्किंग कैमरा की मदद से इसे आसानी से तंग जगह पर खड़ा किया जा सकता है। एनएफसी कार्ड की, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स और इलेक्ट्रिक सीट अडजस्टमेंट भी केबिन में मिले हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article