ऑटो न्यूज़

भूल जाइए Petrol का खर्चा! ये हैं 2026 की बेहतरीन फैमिली इलेक्ट्रिक कारें; कम खर्चे में लग्जरी का मजा

Best Family Electric Cars in India 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से परेशान अगर आप भी ईवी पर स्विच करने का प्लान बना रहे हैं तो आप MG, Tata, Hyundai और Mahindra की फैमिली इलेक्ट्रिक कार चेक कर सकते हैं।

Image

Best Family Electric Cars (Photo: AI Generated)

Best Family Electric Cars in India 2026: आज के समय में हर तीसरे व्यक्ति के लिए एक फैमिली कार उसकी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। अू लोग ऐसी कार चाहते हैं जो आरामदायक होने के साथ-साथ सुरक्षित, फीचर-लोडेड और कम खर्च वाली भी हो। इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच भारतीय बाजार में अब फैमिली खरीदारों के लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। छोटी फैमिली से लेकर बड़े संयुक्त परिवार तक के लिए अलग-अलग बजट में कई इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं। अगर आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के बाद ईवी पर स्विच करने का विचार बना रहे हैं तो कुछ बेहतरीन फैमिली इलेक्ट्रिक कार को चेक कर सकते हैं-

Tata Nexon EV

Tata Nexon EV को भारत की सबसे लोकप्रिय फैमिली इलेक्ट्रिक SUV में गिना जाता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 12.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह 30 kWh और 45 kWh बैटरी विकल्पों के साथ आती है और कंपनी के अनुसार लगभग 489 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इस कार को 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। यही कारण है कि इसे पहली फैमिली EV खरीदने वालों के लिए काफी संतुलित विकल्प माना जाता है।

MG Windsor EV

MG Windsor EV भी परिवार को ध्यान में रखकर तैयार की गई इलेक्ट्रिक कार है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 14 लाख रुपये है। इसमें 38kWh और 52.9kWh बैटरी विकल्प दिए गए हैं, जिनकी रेंज 332 किलोमीटर से लेकर 449 किलोमीटर तक बताई गई है। इसकी सबसे खास बात पीछे की Aero Lounge reclining सीटें हैं, जो लंबी यात्रा के दौरान काफी आरामदायक अनुभव देती हैं।

Hyundai Creta Electric

Hyundai Creta Electric उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प मानी जा रही है जो पेट्रोल SUV से EV में शिफ्ट होना चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18.02 लाख रुपये है। इसमें 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक दिए गए हैं और यह लगभग 473 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। फीचर्स और स्पेस के मामले में यह फैमिली यूज के लिए काफी प्रैक्टिकल मानी जा रही है।

Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e को एक फ्यूचरिस्टिक फैमिली EV के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 21.90 लाख रुपये है। यह Mahindra के INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन, 16-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसका 79kWh बैटरी पैक लगभग 656 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है।

Hyundai Ioniq 5

लक्जरी इलेक्ट्रिक कार चाहने वालों के लिए Hyundai Ioniq 5 एक शानदार विकल्प हो सकती है। इसकी कीमत करीब 55.70 लाख रुपये है। यह 84kWh बैटरी के साथ आती है और लगभग 690 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। फ्लैट फ्लोर और बड़ा व्हीलबेस इसकी केबिन को काफी प्रीमियम और आरामदायक बनाते हैं। लंबी रोड ट्रिप के लिए इसे एक आदर्श फैमिली EV माना जाता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article