दो पहियों पर चलती कार का सरपट बदल डाला टायर, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 11:00 AM IST

इटली के डुओ ने एक हैरतअंगेज कारनामा करते हुए अपना नाम Guinness Book Of World Record में दर्ज कर लिया है. इस डुओ ने दो पहियों पर चलती कार का टायर बदलने में सिर्फ 1 मिनट 17.64 सेकंड का समय लिया है.

दो पहियों पर चलती कार का सरपट बदल डाला टायर, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Guinness Book Of World Record: गिनीज बुक में आमतौर पर लेटेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किए जाते हैं, यानी पहले से बने रिकॉर्ड को जो तोड़ता है उसका नाम इस बुक में दर्ज हो जाता है. लेकिन कुछ वर्ल्ड रिकॉर्ड ऐसे भी होते हैं जो अनोखे होते हैं और यहां हम आपको इसी तरह के एक रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं. टायर बदलने का काम तो हममे से कोई भी कर लेता है, लेकिन चलती कार में आपने कभी किसी को टायर बदलते नहीं देखा होगा. अनोखी बात सिर्फ यही नहीं कि चलती कार का टायर बदला गया, दिलचस्प ये भी है कि टायर कितनी देर में बदल दिया गया. 

इटली के डुओ ने किया कमाल 

बहुत से लोग ये भी कहेंगे कि चलती कार में टायर बदलना बहुत आम बात है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कारनामे का एक मुकाबला होता है. इटली के एक डुओ ने चलते कार में सबसे कम समय लेकर टायर बदला है और गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज किया है. इस वीडियो में मेन्युएल जोल्डन एक पुरानी बीएमडब्ल्यू कार चला रहे हैं, वहीं इसके साथी जिआनलूका फोल्को पैसेंजर सीट पर बैठे हैं. इसके बाद जैसे ही पायलेट कार को दो पहियों पर चलाना शुरू करते हैं, तो को-ड्राइवर सरपट खिड़की से बाहर निकल जाते हैं और हवा में आ चुके टायर को बदलने लगते हैं.

1 मिनट 17.64 सेकंड में पूरा किया टास्क 

जोल्डन जहां दो पहियों पर बीएमडब्ल्यू को बेलेंस करके चला रहे थे, फोल्को पलक झपकते ही कार से बाहर निकले और अगले पहिये को दरवाजे पर लगे स्पेयर व्हील से बदल दिया. फोल्को ने ये काम सिर्फ 1 मिनट 17.64 सेकंड में कर डाला और कार से कूद गए. इन्होंने 13 सेकंड के फासले से पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है. जोल्डन ने भी कार पर गजब का कंट्रोल दिखाया और कार को नाम मात्र की स्पीड पर दो पहियों पर चलाते रहे. इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए इन दोनों ने एक शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन किया है. 

End of Article