ऑटो न्यूज़

दुनिया की पहली डायमंड फ्रेम वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 22, 2023, 03:42 PM IST

Anand Mahindra ने अपने X अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर इलेक्ट्रिक स्टार्टअप की तारीफ की है। इस फोटो में वो अपनी स्कॉर्पियो एन से दुनिया की पहली डायमंड फ्रेम वाली इलेक्ट्रिक साइकिल Hornback X 1 दिखाई है।

Image

ये दुनिया की पहली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल है जिसे डायमंड फ्रेम के साथ फुल साइज के व्हील्स दिए गए हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आनंद महिंद्रा ने दिखाई हॉर्नबैक एक्स1
  • डायमंड फ्रेम वाली इलेक्ट्रिक साइकिल
  • एक्स पर कहा स्टार्टअप में निवेश किया

Anand Mahindra On Hornback X 1: आनंद महिंद्रा आए दिन भारतीय स्टार्टअप को बढ़ावा देते रहते हैं और हाल में उन्होंने ट्विटर यानी एक्स पर फिर यही किया है। मुंबई आधारित स्टार्टअप हॉर्नबैक ने दुनिया की पहली डायमंड फ्रेम वाली साइकिल तैयार की है जिसे फोल्ड किया जा सकता है। ये साइकिल इलेक्ट्रिक पावर से चलती है और आनंद महिंद्रा ने इसका इस्तेमाल करके देखा है। ये दुनिया की पहली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल है जिसे डायमंड फ्रेम के साथ फुल साइज के व्हील्स दिए गए हैं। आनंद महिंद्रा ने कहा कि ऑफिस के अंदर चलाने के लिए ये बहुत अच्छा विकल्प है और उन्होंने इस स्टार्टअप में निवेश भी किया है।

एक्स 1 की फोटो शेयर की

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक्स 1 मॉडल की फोटो शेयर की है। इस फोटो में आनंद महिंद्रा अपनी नई स्कॉर्पियो एन एसयूवी से साइकिल को बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने लिखा कि सामान्य फोल्डेबल बाइक्स के मुकाबले ये 35 प्रतिशत किफायती है। ये ऐसी साइकिल है जिसे फोल्ड करने के बाद उठाना नहीं पड़ता, इसके अलावा महिंद्रा ने ये भी बताया कि अमेजन फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री जारी है।

इतनी है एक्स 1 की कीमत

हॉर्नबैक ने कुछ समय पहले ही एक्स 1 ई-बाइक को भारत में लॉन्च किया है जिसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 45,000 रुपये है। इसके साथ 36 वोल्ट 7.65 एएच बैटरी पैक दिया गया है जो साइकिल से अलग हो जाता है। इसमें 36 एनएम क्षमता वाली 250 वाट मोटर लगाई गई है। ये 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और सिंगल चार्ज में इसे 45 किमी तक चलाया जा सकता है। यहां स्मार्ट एलसीडी डिस्प्ले मिला है जो राइडर की स्पीड, बैटरी लेवल जैसी कई अन्य जानकारी देता है। इसके साथ 28 इंच के व्हील्स मिले हैं और ग्रे-ऑरेंज के अलावा ब्लू-ऑरेंज कलर में इसे खरीदा जा सकता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article