ऑटो न्यूज़

Hyundai Exter माइक्रो एसयूवी के बारे में वो सारी बातें जो आप जानना चाहते हैं

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 5, 2023, 10:38 PM IST

Hyundai India 10 जुलाई को नई Exter Mini SUV लॉन्च करेगी जिसका सीधा मुकाबला Tata Punch से होगा। लॉन्च से पहले ही इसकी लगभग पूरी जानकारी सामने आ गई है जो हम आपको यहां विस्तार से बता रहे हैं।

Image

नई ह्यून्दे एक्सटर लुक और फीचर्स के मामले में बहुत जोरदार कॉम्पैक्ट एसयूवी है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 10 जुलाई को लॉन्च होगी ह्यून्दे एक्सटर
  • टाटा पंच से सीधा मुकाबला करेगी SUV
  • कम कीमत में जोरदार फीचर्स वाली कार

New Hyundai Exter All You Need To Know: ह्यून्दे इंडिया 10 जुलाई को बिल्कुल नई एक्सटर लॉन्च करने वाली है जो एक छोटे साइज की एसयूवी है। देश के मिनी एसयूवी सेगमेंट में दबदबा बनाए बैठी टाटा पंच से इसका सीधा मुकाबला होने वाला है। लॉन्च से पहले ही यहां हम आपको वो सारी जानकारी दे रहे हैं जो आप जानना चाहते हैं। नई ह्यून्दे एक्सटर लुक और फीचर्स के मामले में बहुत जोरदार कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इस सेगमेंट की कारें मार्केट में खूब पसंद की जा रही हैं और टाटा मोटर्स की पंच अगर पसंद नहीं है तो ग्राहकों के लिए ये जोरदार विकल्प बनकर सामने आएगी।

हार्दिक पंड्या बेचेंगे नई एक्सटर

इस छोटे साइज की एसयूवी के ब्रांड एंबेसेडर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या होंगे। ह्यून्दे एक्सटर का ब्रांड एंबेसेडर बनने पर हार्दिक पंड्या ने कहा, "मैं एक्टर के लिए ब्रांड एंबेसेडर चुने जाने पर बहुत रोमांचित हूं। मुझे कारों का बहुत शौक है और ये एसयूवी मेरी स्टाइल के हिसाब से सटीक है। इसके अंदर काफी जगह मिलती है और ये खूब सारे फीचर्स से लोडेड है। मुझे विश्वास है कि भारत की जनता को इस कार से प्यार हो जाएगा।"

10 जुलाई को लॉन्च होगी एक्सटर

ह्यून्दे ने अपनी सबसे सस्ती एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। कंपनी की सबसे छोटी एसयूवी 10 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। जहां कई नए फीचर्स के साथ हाल में एक्सटर को सामान्य रूप से 6 एयरबैग्स मिलने की जानकारी सामने आई थी, वहीं कंपनी ने ये भी बताया है कि नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ डैशकैम भी मिलने वाला है। इस डैशकैम की मदद से आप कार में बैठे लोगों की सेल्फी भी ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने ये भी बताया है कि कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा भी मिलेगा।

जारी है नई एक्सटर की बुकिंग

कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इस कार के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। नई एक्सटर 5 वेरिएंट्स में मिलने वाली है और इसके साथ सीएनजी विकल्प भी मिलेगा। ह्यून्दे एक्सटर की कीमत आकर्षक होगी और इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होने वाला है। नई कार के साथ 4-स्पोक डिजाइन के अलॉय व्हील्स, डुअल टोन कलर और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार के साथ सेफ्टी फीचर्स भी पर्याप्त मिलेंगे जिनमें एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, हिल असिस्ट कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं।

वेरिएंट्स और इंजन की जानकारी

नई ह्यून्दे एक्सटर के वेरिएंट्स की जानकारी भी लॉन्च से पहले सामने आ गई है। कार के साथ 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो एएमटी ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा कंपनी नई कार को 5 ट्रिम्स - ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट वेरिएंट में पेश करने वाली है। एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट इस रेंज का टॉप वेरिएंट होगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article