ऑटो न्यूज़

हीरो मोटोकॉर्प बाइक और स्कूटर के बाद अब ये शानदार गाड़ी लॉन्च करेगी, पवन मुंजाल ने दी जानकारी

हीरो मोटोकॉर्प ने ईआईसीएमए में विडा नोवस की श्रृखला के तहत तीन उत्पादों नेक्स 1, नेक्स 2 और नेक्स 3 और एक छोटे इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन के अलावा अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया।

Image

हीरो विडा नोवस (Hero MotoCorp)

भारतीय दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प बाइक और स्कूटर से आगे अब ऑटो के नए सेगमेंट में एंट्री करने पर विचार कर रही है। कंपनी भविष्य में छोटे ट्रांसपोर्ट वाहन श्रेणी में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन पवन मुंजाल ने कहा कि कंपनी ने अन्य उत्पादों के अलावा अपनी उभरती हुई बिजनेस यूनिट्स विडा नई ‘नोवस’ श्रृंखला के तहत छोटे (माइक्रो) इलेक्ट्रिक 4—व्हीलर एनईएक्स-3 का शोकेस किया है। हालांकि, कंपनी छोटी (मिनी) इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में प्रवेश करने पर भी विचार नहीं कर रही है।

ईआईसीएमए 2025 में दी जानकारी

वैश्विक दोपहिया वाहन प्रदर्शनी ईआईसीएमए 2025 के मौके पर उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि मैं कहूं कि हम कार खंड में उतरेंगे, तो मैं इसकी गारंटी नहीं दे रहा हूं। हां, छोटे (माइक्रो) परिवहन वाहन जरूर लाऊंगा। मुंजाल से हीरो मोटोकॉर्प के छोटी इलेक्ट्रिक कार खंड में उतरने की योजना पर सवाल किया गया था। उन्होंने साथ ही कहा कि अब हम नए, अलग परिवहन समाधान प्रदान कर रहे हैं। हमारा ध्यान ऐसे समाधान बनाने, प्रदान करने पर होगा जो भविष्य की मांग के अनुसार लोगों की व्यक्तिगत जरूरतों और आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त हों।

छोटे इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर शोकेस किया

हीरो मोटोकॉर्प ने ईआईसीएमए में विडा नोवस की श्रृखला के तहत तीन उत्पादों नेक्स 1, नेक्स 2 और नेक्स 3 और एक छोटे इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन के अलावा अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया। कंपनी के वैश्विक बाजार विस्तार के बारे में मुंजाल ने कहा कि दक्षिण एवं मध्य अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के बाजारों में अंतरराष्ट्रीय विस्तार शुरू करने के बाद कंपनी अब यूरोप में प्रवेश के लिए तैयार है। मुंजाल ने कहा कि शुल्क के बावजूद हीरो मोटोकॉर्प यूरोप में विस्तार करेगी।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article