Tata Motors अपनी पॉपुलर हैचबैक Tiago और Tiago EV के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों की पहली झलक भी पेश की है, जिसके बाद बायर्स के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, नई Tata Tiago और Tata Tiago EV को 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं दोनों ही नए मॉडल में इस बार क्या खास रहने वाला है-
आ रही शार्प और मॉडर्न लुक वाली Tiago
नई Tiago facelift में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में देखने को मिल सकता है। कंपनी ने हैचबैक को ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक देने की कोशिश की है। टीजर में नए स्लिम LED headlamps, अपडेटेड बंपर और ग्लॉस ब्लैक ग्रिल दिखाई दे रही है। इसके अलावा Aerodynamic styling elements भी देखने को मिल सकते हैं, जिससे कार का रोड प्रजेंस पहले से ज्यादा प्रीमियम लग सकता है।

Tiago EV (Photo: Tata Motors)
Tiago EV में भी एक्सटीरियर डिजाइन को काफी हद तक रिफ्रेश किया गया है। इसमें नई connected-style tail lamps, updated wheel design और sleeker front fascia दिया जा सकता है। कंपनी की ओर से EV version को ज्यादा फ्यूचरिस्टिक लुक देने की कोशिश की गई है ताकि यह मॉडर्न ईवी बायर्स को आकर्षित कर सके।
इंटीरियर में भी देखने को मिल सकते हैं बदलाव
केबिन को लेकर अभी कंपनी ने ज्यादा तस्वीरें जारी नहीं की हैं, लेकिन उम्मीद है कि इंटीरियर में नए upholstery colours और अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिल सकता है। साथ ही infotainment system और connectivity features को भी पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाया जा सकता है।
किन फीचर्स के साथ एंट्री लेगी नई Tiago
फीचर्स की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल में सेगमेंट फर्स्ट 360 डिग्री कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बड़ा touchscreen infotainment system, revised instrument cluster और connected car technology जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। Tata इस अपडेट के जरिए Tiago को ज्यादा टेक फ्रेंडली हैचबैक बनाना चाहती है।
हालांकि पावरट्रेन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। पेट्रोल वर्जन में मौजूदा 1.2-litre naturally aspirated engine जारी रह सकता है। इसके साथ manual और AMT gearbox विकल्प मिल सकते हैं। CNG variant को भी जारी रखा जा सकता है।
Tiago EV में भी मौजूदा बैटरी सेटअप जारी रहने की संभावना है। इसमें 19.2kWh और 24kWh battery pack विकल्प मिल सकते हैं। वर्तमान मॉडल में बड़ी बैटरी के साथ लगभग 293 किलोमीटर तक की MIDC range दावा की जाती है।
किन कारों से होगा मुकाबला
भारतीय हैचबैक और बजट ईवी सेगमेंट लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Tiago facelift का मुकाबला Maruti Suzuki WagonR, Maruti Suzuki Swift और Hyundai Grand i10 Nios जैसी गाड़ियों से हो सकता है।
