ऑटो न्यूज़

2024 Rolls Royce Cullinan SUV से हटा पर्दा, 6 साल बाद कंपनी ने दिया अपडेट

2024 Rolls Royce Cullinan Revealed: अल्ट्रा लग्जरी कारें बनाने वाली कंपनी रोल्स रॉयस ने लॉन्च के 6 साल बाद कलिनन एसयूवी को अपडेट किया है। कंपनी ने एक्टीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलावों के साथ नई कार को पेश किया है जिसे बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Image

रोल्स रॉयस ने इस कार को कंपनी के इतिहास में अब तक बनी सबसे तगड़ी सीरीज 2 बताया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 रोल्स रॉयस कलिनन से हटा पर्दा
  • बहुत जल्द लॉन्च की जाएगी लग्जरी कार
  • एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव

2024 Rolls Royce Cullinan Revealed: रोल्स रॉयस ने कलिनन एसयूवी लॉन्च करने के 6 साल बाद इसके अपडेटेड मॉडल से पर्दा हटा लिया है। कंपनी ने इस अल्ट्रा लग्जरी एसयूवी की स्टाइल में बदलाव के साथ इंटीरियर को भी अपडेट कर पेश किया है। अपडेटेड तकनीक वाली इस शानदार कार के साथ अब पहले से भी ज्यादा कस्टमाइजेशन विकल्प ग्राहकों को मिलने वाले हैं। रोल्स रॉयस ने इस कार को कंपनी के इतिहास में अब तक बनी सबसे तगड़ी सीरीज 2 बताया है। कार के अगले हिस्से में नए एलईडी डीआरएल मिले हैं जो बंपर्स तक जाते हैं, वहीं इसकी ग्रिल भी नए स्टाइल की दिख रही है।

23 इंच के जंबो अलॉय व्हील्स

2024 रोल्स रॉयस कलिनन का साइड प्रोफाइल भी ताजा है और कई जगहों पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश मिला है। एसयूवी के साथ 23 इंच के अलॉय व्हील्स मिले हैं जो बहुत बड़े साइज के होते हैं। कार का एक्सटीरियर देखते ही इस कार पर दिल आ जाता है, वहीं अगर आपको इस कार का इंटीरियर देखने का मौका मिल जाए तो दिल खुश हो जाएगा। इसका केबिन बहुत खूबसूरत है और डैशबोर्ड शानदार क्वालिटी मटेरियल से तैयार किया गया है। इसकी सीट्स बेहद आरामदायक हैं और लग्जरी का असली मजा आपको देते हैं।

बेहद दमदार इंजन से लैस

रोल्स रॉयस ने 2024 कलिनन एसयूवी के साथ कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसका इजन पहले से ही बेहद दमदार है। एसयूवी में 6.75-लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड वी12 इंजन दिया गया है जो 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। ये ऑल व्हील ड्राइव एसयूवी है जो बहुत तेजी से 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ती है। स्टैंडर्ड रोल्स रॉयस कलिनन के साथ मिला इंजन 571 एचपी ताकत और 850 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं ब्लैक बैज मॉडल को मिला इंजन 600 एचपी ताकत और 900 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article