कृषि

Patanjali Mega Food Park: पतंजलि का बड़ा धमाका! नागपुर में एशिया का सबसे बड़ा संतरा प्रोसेसिंग प्लांट शुरू, किसानों को होगा फायदा

Patanjali's Mega Food and Herbal Park News: नागपुर के मिहान में पतंजलि फूड और हर्बल पार्क का उद्घाटन किया गया। यह परियोजना विदर्भ के किसानों, खासकर संतरा उत्पादकों के लिए वरदान साबित होगी। इस फूड पार्क में फलों की छंटाई, ग्रेडिंग और भंडारण की सुविधा होगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा।

Image

पतंजलि फूड पार्क नागपुर

Swami Ramdev Food Processing Plant: नागपुर में पतंजलि फूड पार्क का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। यह पार्क विदर्भ के किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा, खासकर संतरा किसानों के लिए। नागपुर, 9 मार्च – केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि नागपुर में पतंजलि फूड और हर्बल पार्क विदर्भ के किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। यह क्षेत्र लंबे समय से किसानों की आत्महत्या की घटनाओं से प्रभावित रहा है, लेकिन इस पार्क से किसानों को नई उम्मीद मिलेगी।

मिहान, नागपुर में बने इस फूड पार्क का उद्घाटन नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक बाबा रामदेव और प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे।

संतरा किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने विदर्भ के संतरा किसानों की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिसमें फलों के उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार, उपज की अच्छी कीमत सुनिश्चित करने के लिए उपाय और फूड पार्क में फलों की छंटाई, ग्रेडिंग और भंडारण की सुविधा शामिल हैं।

किसानों के लिए ‘वरदान’ साबित होगा यह फूड पार्क

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना को किसानों के लिए 'वरदान' बताया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में फलों का छिलके और बीज सहित पूरी तरह से प्रसंस्करण किया जाएगा। फलों की छंटाई और ग्रेडिंग की जाएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा। संतरा और अन्य फलों के लिए उन्नत भंडारण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article