पीएम-किसान के लिए e-KYC क्यों जरुरी?
पारदर्शिता बनाए रखने और दुरुपयोग से बचने के लिए अब सभी पीएम-किसान रजिस्टर्ड किसानों के लिए इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर या e-KYCअनिवार्य है। इस प्रक्रिया से, लाभार्थियों की पहचान की पुष्टि की जाती है और बिचौलियों की जरुरत के बिना उचित लोगों को पैसा भेजा जाता है। सरकार ने e-KYC प्रक्रिया को सरल बनाया है और किसानों के लिए प्रक्रिया को आसानी से पूरा करने के लिए कई तरीके पेश किए हैं।
PM Kisan e-KYC के तरीके
- किसान निम्नलिखित 3 तरीकों में से किसी एक से अपना e-KYC पूरा कर सकते हैं
- ओटीपी-आधारित e-KYC (पीएम-किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप से)
- बायोमेट्रिक-आधारित e-KYC (कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और राज्य सेवा केंद्रों (एसएसके) पर
- फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित e-KYC (पीएम-किसान मोबाइल ऐप से)।
PM Kisan e-KYC पूरा करने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- ओटीपी-आधारित e-KYC (आधार से जुड़े मोबाइल नंबर वाले किसानों के लिए)
- यह सबसे सरल तरीका है और इन स्टेप्स का पालन करके ऑनलाइन किया जा सकता है।
- स्टेप 1: पीएम-किसान पोर्टल (https://pmkisan.gov.in) पर जाएं।
- स्टेप 2: 'e-KYC' (वेबसाइट के ऊपरी दाएं कोने में) पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी सबमिट करें।
- e-KYC तुरन्त अपडेट हो जाएगी।
बायोमेट्रिक आधारित PM Kisan e-KYC (आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के बिना किसानों के लिए)
- देश भर में कई कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और राज्य सेवा केंद्र (SSK) हैं जो आधार से जुड़े मोबाइल फोन के बिना लोगों के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की सुविधा प्रदान करते हैं। इसे पूरा करने का तरीका इस प्रकार है:-
- स्टेप 1: अपने आधार कार्ड के साथ अपने निकटतम CSC/SSK पर जाएं।
- स्टेप 2: अपना आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर प्रदान करें
- स्टेप 3: CSC/SSK ऑपरेटर बायोमेट्रिक सत्यापन करने में आपकी सहायता करेगा।
- एक बार प्रमाणित होने के बाद, e-KYC अपडेट हो जाएगी।
चेहरा प्रमाणीकरण आधारित PM Kisan e-KYC
- e-KYC प्रक्रिया के लिए सबसे सुविधाजनक तरीका चेहरा प्रमाणीकरण है, जिससे किसान केवल अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके e-KYC पूरा कर सकते हैं।
- स्टेप 1: Google Play Store से PM-Kisan मोबाइल ऐप और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करें
- स्टेप 2: ऐप खोलें और अपने PM-Kisan रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें
- स्टेप 3: लाभार्थी पेज पर अपनी e-KYC स्टेटस की जांच करें। अगर स्टेटस “NO” दिखाती है, तो ‘e-KYC’ पर क्लिक करें, अपना आधार नंबर दर्ज करें और सहमति प्रदान करें ऐप के कैमरे का उपयोग करके अपना चेहरा स्कैन करें और सफल सत्यापन के बाद, आपका e-KYC पूरा हो जाएगा।
PM Kisan e-KYC स्टेटस की जांच
- e-KYC स्टेटस 24 घंटे के भीतर अपडेट की जाएगी। किसान अपना स्टेटस इस तरह से जांच सकते हैं।
- पीएम-किसान पोर्टल (‘अपना स्टेटस जानें’ मॉड्यूल के तहत)
- Kisan-eMitra, पीएम-किसान AI चैटबॉट।
PM Kisan e-KYC में सहायता करें
24 फरवरी 2025 को प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) द्वारा जारी रिलीज के मुताबिक किसान अपने आस-पास के 100 अन्य किसानों को उनके घर पर e-KYC पूरा करने में सहायता कर सकते हैं। इसके अलावा, सरकार ने किसानों के e-KYC को पूरा करने की सुविधा राज्य सरकार के अधिकारियों को भी दी है, जिससे प्रत्येक अधिकारी 500 किसानों के लिए e-KYC कर सकता है।
क्या है पीएम किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) परियोजना एक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य भूमिधारक किसानों को डायरेक्ट वित्तीय सहायता देना है। पात्र किसानों को 2000 रुपये की 3 समान किस्तों में प्रति वर्ष 6000 रुपये मिलेंगे, जो कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में तुरंत जमा हो जाते हैं।
