Agra Accident: आगरा में खौफनाक हादसा, डंपर ने गर्भवती को कुचला, कोख से बाहर आया नवजात, ऐसे हुआ हादसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 10:58 AM IST

Agra Accident News: आगरा में एक दर्दनाक हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे के दौरान महिला के पेट से शिशु भी बाहर निकल आया।

Agra Accident: आगरा में खौफनाक हादसा, डंपर ने गर्भवती को कुचला, कोख से बाहर आया नवजात, ऐसे हुआ हादसा

Agra Accident News: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक खौफनाक हादसा हो गया। यहां बालू रेत से भरे एक डंपर ने गर्भवती महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इस दौरान महिला के पेट में पल रहा शिशु भी बाहर निकल आया। वहीं यह खौफनाक मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और शिशु को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खास बात यह है कि, शिशु को सही बताया जा रहा है। 

बता दें कि, फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में बुधवार को यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान जिसने भी यह खौफनाक हादसा देखा उसकी रूह कांप गई।

ऐसे हुआ एक्सीडेंट

पुलिस के अनुसार, आगरा के धनोली निवासी रामू की पत्नी कामिनी (26) आठ माह की गर्भवती थी। रामू अपनी पत्नी को लेकर फिरोजाबाद के कोटला परिहार जा रहा था। वहीं थाना नारखी क्षेत्र के गांव बरतरा के पास रॉन्ग साइड से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में रामू ने अपनी बाइक से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी रामू की पत्नी नीचे गिर गई। वहीं पीछे से आ रहे रेत से भरे डंपर ने महिला को कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पत्नी की मौत से रामू का रो-रो कर बुरा हाल

बताया गया कि, पत्नी कामिनी की मौत के बाद पति रामू का रो-रो कर बुरा हाल है। वही परिवार में कोहराम मचा है और अन्य परिजनों के आंसू भी थम नहीं रहे हैं। वहीं जो भी इस हादसे के बारे में सुन रहा है, उसके आंसू थम नहीं रहे हैं।

महिला की मौके पर मौत, शिशु को नहीं आई एक खरोंच भी 

इस हादसे को जिसने भी देखा, वह सब यह जानकर हैरान है कि, महिला की मौके पर मौत हो गई लेकिन शिशु को एक खरोंच तक भी नहीं आई। नवजात शिशु अस्पताल में भर्ती है और बताया गया कि, वह सही सलामत है। उधर नारखी थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदोरिया का कहना है कि, डंपर चालक मौके से भाग गया है। उसके वाहन को कब्जे में ले लिया गया और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!