Yammuna Express Way: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार ने मां-बेटी को रौंदा, मौके पर ही हुई दोनों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 07:20 PM IST

Yammuna Express Way: यमुना एक्सप्रेस पर तेज रफ्तार वाहन लगातार दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार की दोपहर भी एक कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा डाला।

Yammuna Express Way: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार ने मां-बेटी को रौंदा, मौके पर ही हुई दोनों की मौत
Photo Credit: Representative Image

Yammuna Express Way: बुधवार दोपहर में नोएडा की तरफ से आगरा की ओर जा रहे बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर बैठी मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। हादसा यमुना एक्सप्रेस वे सुरीर थाना क्षेत्र में हुआ।   

नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 73 के पास हादसे के कारण राहगीरों की भीड़ जुट गई। पूछताछ में पता चला कि बुलंदशहर जिले के वैर गांव निवासी अरुण पत्नी कुसुम  व बेटी कुमकुम के साथ बाइक पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए नोएडा से आगरा जा रहे थे। इसी दौरान नौहझील थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 73 के पास पीछे आ रही इनोवा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे कुसुम व बेटी कुमकुम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खुद अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद आरोपी सभी लोग अपनी कार वहीं छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मी पहुंचे। 

3 दिसंबर को 4 पुलिसकर्मी समेत 5 की गई थी जान

यमुना एक्सप्रेस-वे पर तीन दिसंबर को भीषण सड़क हादसा हुआ था। इसमें मध्य प्रदेश के चार पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह घटना भी सुरारी क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 80 के पास हुई थी। तब एक बोलेरो ने पुलिया में टक्कर मार दी थी। 

तेज रफ्तार एवं चालकों की नींद ले रही जान

अब तक सभी सड़क हादसों में एक समान बात सामने आई है। ज्यादातर दुर्घटना अल सुबह या दोपहर में हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में एक्सप्रेस-वे खाली होने के कारण चार पहिया वाहन काफी तेज चलते हैं। ऐसे में वाहन नियंत्रण खोकर चालक दूसरे वाहन में टक्कर मार दे रहे हैं। वहीं, अल सुबह में चालक को झपकी आने से दुर्घटना हो रही है। 

एक्सप्रेस-वे पर वाहनों पर नहीं होती कार्रवाई

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई किलोमीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। बीच में कहीं कोई जवान नहीं होता है। ऐसे में वाहन चालक यातायात के किसी नियम का पालन नहीं करते हैं। तय स्पीड से अधिक गति में कार एवं अन्य वाहन चलाते हैं। नतीजतन, दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों ने एक्सप्रेस-वे पर चौकी बनवाने की मांग की है। जवानों की तैनाती की भी मांग की है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!