भारत में फैंटेसी स्पोर्ट्स और क्रिएटर्स की इकॉनमी को नए सिरे से बदलने के लिए 220 मिलियन के यूजर वाला दुनिया का सबसे बड़ा फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म ड्रीम11 लाया है- गुरु होम। जिसका मकसद है, किसी खेल प्रेमी को किसी अनुभवी ‘गुरु’ से जोड़ना। ये वो एक्सपर्ट्स हैं जो कई तरह के खेलों में टीम बनाने की रणनीतियों पर अपना अनुभव साझा करते हैं।
ड्रीम11 की ये पहल सिर्फ एक फीचर मात्र नहीं है; ये देश के क्रिएटर्स की इकॉनमी को बढ़ाने और मजबूती देने के लिए डिजाइन की गई है। Dream11 ने 2028 तक 50,000 से ज्यादा क्रिएटर्स को अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जिसमें टियर 3 और टियर 4 शहरों के टैलेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ऐसा करके खेल एक्सपर्ट्स की शानदार कम्युनिटी बनेगी, फैन्स की भागीदारी सिर्फ खेल देखने तक सीमित नहीं रहेगी और क्रिएटर्स के लिए भी इकॉनमी के लिहाज से नए रास्ते खुलेंगे।
फैंटेसी स्पोर्ट्स अनुभव को बेहतर बनाना
गुरु होम ड्रीम11 के यूजर्स और गुरुओं दोनों के लिए फायदेमंद होने वाला है। फैन्स के लिए, ये टीम बनाने की रणनीतियों को और बेहतर करने के लिए शानदार राय देता है, जिससे खेल का अनुभव तो बेहतर होता ही है, साथ ही गेम खेलने में कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। क्रिएटर्स के लिए, ये उनको अपनी खेल की समझ दिखाने, अपने दर्शकों को बढ़ाने और कमाई का एक स्थाई स्रोत विकसित करने का एक मजबूत मंच भी देता है।
ये नया फीचर भी ड्रीम11 की पारदर्शी और भरोसेमंद नीतियों पर चलता है। यूजर्स को असली एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित कंटेंट देकर ये यूजर्स के अनुभव को और बेहतर करेगा जिससे फैंटेसी स्पोर्ट्स के बाजार में इसकी और धाक जमेगी।
ड्रीम स्पोर्ट्स के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर राहुल मीरचंदानी ने गुरु होम के शानदार संभावनाओं पर अपनी राय दी:
“ड्रीम11 में हमारा यूजर्स को प्राथमिकता देने का कारण ही हमारे इनोवेशन्स आते हैं। और हम फैन्स की भागीदारी बढ़ाने और क्रिएटर इकॉनमी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए गुरु होम को लॉन्च कर रहे हैं। भारत तेजी से क्रिएटर इकॉनमी में वैश्विक स्तर में ऊपर आ रहा है, यह पहल न केवल फैंटेसी स्पोर्ट्स के अनुभव को समृद्ध करती है, बल्कि क्रिएटर्स को मजबूती भी देती है, जिससे उन्हें इकॉनमी के लिहाज से नए मौके मिलते हैं। खेलों को बेहतर बनाने के हमारे विचार से प्रेरित होकर, हम खेलों में जुनून और सीखने की ललक को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके बनाया गया गुरु होम, स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स के लिए व्यक्तिगत, सहज और डायनामिक अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। एक तरफ ये क्रिएटर्स को अपने ज्ञान और रणनीतियों को शानदार और प्रभावी तरीके से साझा करने में मदद करता है वहीं दूसरी तरफ ये यूजर्स को बिना किसी बाधा के टीम बनाने के इनसाइट्स देता है। इस समय ड्रीम11 के ऐप पर ये फीचर सभी यूजर्स के लिए खुल चुका है।
ड्रीम11 की पहल भारत में तकनीक और खेल के बीच बढ़ते तालमेल का सबूत है। देश के टैलेंट और खेलों के प्रति जुनून के विशाल फैनक्लब का लाभ उठाकर, यह प्लेटफॉर्म न केवल प्रशंसकों की भागीदारी को बेहतर करता है, बल्कि तेजी से बढ़ रही क्रिएटर अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देता है, खासकर इस उभरते बाजार में।
जैसे-जैसे फैंटेसी स्पोर्ट्स बाजार फल-फूल रहा है, गुरु होम इसमें एक गेम-चेंजर बनने के लिए तैयार है, जो इस क्षेत्र में एक विशेष तरह नयापन, कम्युनिटी बनाने और यूजर्स के अनुभव के नए मानक स्थापित कर रहा है।
ड्रीम11 के बारे में
ड्रीम स्पोर्ट्स का प्रमुख ब्रांड ड्रीम11 दुनिया का सबसे बड़ा फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है। 220 मिलियन से ज्यादा यूजर्स के साथ यह क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल और भी कई खेलों में फैंटेसी गेम की सुविधा मुहैया कराता है। स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी में सबसे आगे होने के नाते ड्रीम11 कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों से संबंधित संस्थाओं से साझेदारी करने की और यूजर्स के अनुभव को इसमें और बेहतर करने के लिए लगातार कोशिश करता है।
अधिक जानकारी के लिए www.dream11.com पर जाएं।
(यह एक प्रायोजित लेख है)
aaj ki taza khabar
