LIVE

Sarkari Naukri: रेलवे और पुलिस समेत इन सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और दूसरी डिटेल

लेटेस्ट सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, आंसर की, रिजल्ट व कटऑफ देखने के लिए यहां बने रहे। जल्द ही यूपीटेट परीक्षा रिजल्ट, सीटेट रिजल्ट, सीबीएसई टर्म1 बोर्ड एग्जाम रिजल्ट, यूपी सब इंस्पेक्टर रिजल्ट, एसएससी जीडी कांस्टेबल, आईसीएआई सीए रिजल्ट व एमटीएस परीक्षा रिजल्ट जारी होने वाले है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक के साथ सरकारी जॉब, लेटेस्ट वैकेंसी, सरकारी नौकरी की भी ताजा जानकारी हासिल कर सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Feb 28, 2022, 08:49 IST
Follow on Google News
Sarkari Naukri: रेलवे और पुलिस समेत इन सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और दूसरी डिटेल

चूंकि यह परीक्षा का माहौल है, ऐसे में कई राज्य बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े नोटिफिकेशन जैसे परीक्षा तिथि, डेट शीट आदि जारी कर रहे हैं। इधर राजस्थान में आरएएस मेंस एग्जाम पर अपडेट आने वाला है जबकि रीट परीक्षा जुलाई में कराए जाने की घोषणा हो चुकी है, जिसके जरिये 60000 से ज्यादा पदों को भरा जा सकता है। इसके अलावा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड भी जल्द ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की घोषणा करने वाला है।

CTET Result 2022 latest updates। CTET Result 2021 date, marksheet, scorecard details

उम्मीदवार यदि शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो बता दें, इस समय दोनों क्षेत्रों के अलावा बैंकिंग सेक्टर में भी जमकर जॉब निकल रही है। एसबीआई, आरबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती, आंगनबाड़ी, पुलिस भर्ती व अन्य भर्तियां भी ट्रेंडिंग में हैं।

Sarkari Naukri Result 2022 latest jobs updates । CTET result date

FEB 27, 2022 12:06 IST

साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती

सीएसआईआर-नेशनल केमिकल लेबोरेटरी (सीएसआईआर-एनसीएल) पुणे ने साइंटिस्ट, सीनियर साइंटिस्ट और प्रिंसिपल साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीएसआईआर-एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ncl.res.in पर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।

FEB 27, 2022 11:18 IST

भारतीय सेना में नौकरी का मौका

भारतीय सेना मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) सफाईवाला पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए योग्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 7 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2022 है।

FEB 27, 2022 10:33 IST

कांस्‍टेबल पदों की भर्ती

जम्मू और कश्मीर पुलिस मे कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 2700 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए। योग्‍य उम्‍मीदवार 02 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

FEB 27, 2022 09:52 IST

सैनिक स्‍कूल में भर्ती

 सैनिक स्कूल, अंबिकापुर ने विभिन्‍न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत क्वार्टर मास्टर और अपर डिवीजन क्लर्क के पद पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें। 

FEB 27, 2022 09:00 IST

अपरेंटिस के पदों पर भर्ती

भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपरेंटिस के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 27 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 मार्च 2022 से पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

FEB 27, 2022 08:32 IST

बैंक में नौकरी का मौका

एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च 2022 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

FEB 27, 2022 08:07 IST

ग्रुप बी और सी के पदों के लिए भर्ती

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके जरिए 55 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट - www.oil-india.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2022 है।
 

FEB 27, 2022 07:34 IST

सीआईएसएफ में ढेरों नौकरियां

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कांस्टेबल / फायर के पद के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट www.cisfrectt.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की आखिरी तारीख 4 मार्च, 2022 है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1149 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

FEB 27, 2022 07:00 IST

बीएसएफ में बंपर भर्ती

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवारों से बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुरुष उम्मीदवारों के 2,651 पद और महिला उम्मीदवारों के 137 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 1 मार्च 2022 है। 

FEB 27, 2022 06:24 IST

ग्रुप सी के पदों के लिए भर्ती

वेस्टर्न नेवल कमांड, भारतीय नौसेना ने विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके जरिए  फायरमैन, फार्मासिस्ट और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन “द फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान, बल्लाड पियर, टाइगर गेट, मुंबई- 400001” पर भेजना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फायरमैन के 120 पद, फार्मासिस्ट के 1 और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2022 है। 

FEB 27, 2022 00:11 IST

Sarkari Naukri 2022: रेलवे में 150 भर्तियां

भारतीय रेलवे की ओर से जारी नोटिस के अनुसार सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की मदद से 150 कर्मी भर्ती करने का निर्णय लिया है, जिसमें से 06 वैकेंसी दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं। इससे पहले 861 वैकेंसी की घोषणा हुई थी, जिसे संशोधित कर दिया गया है।

FEB 26, 2022 23:27 IST

भारतीय रेलवे ग्रुप ए के पदों पर भर्ती

भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से कई पोस्ट पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके अनुसार भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के लिए भर्तियां की जानी हैं।

FEB 26, 2022 22:45 IST

सीआईएसएफ के लिए ऐसे होगा चयन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), लिखित परीक्षा / कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), डॉक्यूमेंट सत्यापन (डीवी) / विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई) के आधार पर होगा।

FEB 26, 2022 22:16 IST

Sarkari Naukri February 2022: 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

सीआईएसएफ की भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के अंतर्गत नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उम्मीदवारों को विज्ञान विषय के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से कक्षा 12 या इसके समकक्ष योग्यता हासिल करनी होगी। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 23 साल है।

FEB 26, 2022 21:36 IST

Sarkari Naukri Live Update: सीआईएसएफ में 1100 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती

सीआईएसएफ यानी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की ओर से कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती है और इससे कुल 1149 रिक्त पदों को भरा जाएगा। सीआईएसएफ कांस्टेबल पद पर आवेदन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च 2022 शाम को 5 बजे है।​

FEB 26, 2022 21:10 IST

NEPA भर्ती: नॉर्थ ईस्ट पुलिस भर्ती का मौका

NEPA यानी नॉर्थ ईस्टर्न पुलिस एकेडमी में मल्टी टास्किंग स्टाफ और कॉन्स्टेबल सहित कई पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट राउंड की मदद से निश्चित पते पर 25 अप्रैल 2022 और 28 अप्रैल 2022 को उपस्थित हो सकते हैं।

FEB 26, 2022 20:36 IST

Sikkim PSC Bharti 2022: स्पेशलिस्ट पदों मांगे गए आवेदन

एसपीएससी यानी सिक्किम लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य स्वास्थ्य सेवा के तहत स्पेशलिस्ट सीनियर ग्रेड पोस्ट को लेकर आवेदन आमंत्रित हुए हैं। इसके लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार सिक्किम लोक सेवा आयोग भर्ती 2022 को लेकर 11 मार्च 2022 तक या पहले आवेदन करें।

FEB 26, 2022 20:12 IST

Sarkari Job 2022: सेल भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

सेल की भर्ती में इच्छुक योग्य उम्मीदवार पदों के लिए 05 मार्च 2022 तक या पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया संबंधी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पर नजर डालें।

FEB 26, 2022 19:33 IST

SAIL में निकली भर्तियां

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), भिलाई स्टील प्लांट के लिए ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अपरेंटिस भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 05 मार्च 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।

FEB 26, 2022 18:57 IST

यूपीएससी भर्ती के जरूरी लास्ट डेट

ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए अंतिम तिथि 17 मार्च 2022 है। ऑनलाइन आवेदन प्रिंट की लास्ट डेट 18 मार्च 2022 रखी गई है।

FEB 26, 2022 18:36 IST

UPSC Sarkari Job Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

यूपीएससी का भर्ती अभियान एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 4 पदों और असिस्टेंट प्रोफेसर (यूनानी) के 25 खाली पदों पर भर्ती के लिए शुरू किया गया है। एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर पद के लिए चयनित उम्मीदवार का वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 होगा जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी।

FEB 26, 2022 18:07 IST

Sarkari Naukri Live 2022: UPSC ने जारी की नई अधिसूचना

यूपीएससी ने एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके सभी इच्छुक योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 17 मार्च 2022 से पहले ऑनलाइन आवेदन करें।

FEB 26, 2022 17:31 IST

इंडियन बैंक भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

इंडियन बैंक की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इन पद पर भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू हो चुकी है।

FEB 26, 2022 17:04 IST

इंडियन बैंक के इन पदों पर होनी है भर्ती

इंडियन बैंक के भर्ती अभियान के तहत इंडियन बैंक सिक्योरिटी गार्ड के कुल मिलाकर 200 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा,लैंग्वेज टेस्ट के साथ फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

FEB 26, 2022 16:37 IST

Sarkari Naukri 2022: इंडियन बैंक में भर्ती

इंडियन बैंक की ओर से सिक्योरिटी गार्ड पद पर भर्ती आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर निकाली गई है और नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें। इंडियन बैंक भर्ती को लेकर आवेदन प्रोसेस 23 फरवरी से शुरू हो चुका है।

FEB 26, 2022 16:00 IST

राज्य पीसीएस में निकली भर्तियां

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की ओर से जारी भर्ती की मदद से 5 हजार से ज्यादा खाली पदों पर योग्य उम्मीदवार की भर्ती होनी है। इस भर्ती को राज्य सरकार के कई विभागों में ग्रुप-2 सेवा के लिए रखा जाएगा। इस बारे में अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को पढ़ें।

FEB 26, 2022 13:08 IST

आरबीआई में नौकरी का सुनहरा मौका

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट के 580 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 मार्च 2022 है। 

FEB 26, 2022 12:17 IST

गेल इंडिया ने निकाली भर्ती

गेल इंडिया ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सहित एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है।  इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखरी तारीख 16 मार्च 2022 है। इसके जरिए कुल 48 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

FEB 26, 2022 11:38 IST

सिक्योरिटी गार्ड के लिए भर्ती

इंडियन बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पर दी गई डिटेल्‍स के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 202 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च 2022 है। 

FEB 26, 2022 11:13 IST

राजस्‍थान पुलिस में भर्ती

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले गए हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए चंद दिन बचे हैं।  अप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। इसके जरिए कुल 91 पदों को भरा जाएगा। 

FEB 26, 2022 10:35 IST

प्रसार भारती में नौकरी का मौका

 प्रसार भारती ने सीनियर न्यूज़ एडिटर और रेडियो प्रेजेंटर (हिंदी) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2022 तक आवेदन भेज सकते हैं। कुल 2 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।  इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 70000 रुपए से 80000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें। 

FEB 26, 2022 10:09 IST

केवीएस ने निकाली भर्ती

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने देशभर में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए संबंधित स्कूल की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्‍हें साक्षात्कार के दिन सभी प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी के साथ जमा करना होगा। इसके तहत पीआरटी, पीजीटी समेत अन्‍य नॉन टीचिंग पदों के लिए भर्ती होगी। 

FEB 26, 2022 09:35 IST

ड्राइवरों के लिए वैकेंसी

डाक विभाग ने मोटर सेवा विभाग के तहत स्टाफ कार ड्राइवर पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक इंडिया पोस्ट वेबसाइट indiapost.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के जरिए कुल 17 रिक्तियों को भरा जाएगा। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2022 है।

FEB 26, 2022 09:08 IST

भारतीय सेना में नौकरी का मौका

भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन (स्किल्ड) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं । नौसेना इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1,531 रिक्तियों को भरेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट- joinindiannavy.gov.in पर भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। 
 

FEB 26, 2022 08:31 IST

एग्‍जीक्‍यूटिव ट्रेनी के लिए जॉब

गेल इंडिया ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सहित एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसके तहत एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 48 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन की आखिरी तारीख 16 मार्च 2022 है। 

FEB 26, 2022 08:02 IST

वीडियो भर्ती के लिए पदों में इजाफा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) की ओर से निकाली गई है वीडीओ भर्ती के तहत पदों की संख्‍या में इजाफा किया गया है। पहले जहां ग्राम विकास अधिकारी ( वीडीओ ) के 3896 पदों पर भर्ती होनी थी, वहीं अब 5396 पदों पर भर्तियां होंगी। लिहाजा वीडीओ भर्ती में 1500 पदों का इजाफा किया गया है। प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। वीडीओ मुख्य परीक्षा मई 2022 में आयोजित होगी। 

FEB 26, 2022 07:33 IST

खाद्य विश्लेषक की नौकरी

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने  खाद्य विश्लेषक (Food Analyst) के पद के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती FSSAI में अंतरिम आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर है।  जिन उम्मीदवारों ने फूड एनालिस्ट परीक्षा पास की है, वह 10 मार्च 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

FEB 26, 2022 07:00 IST

जेएसएससी निकाली भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ( जेएसएससी ) ने एक्साइज कांस्टेबल के 583 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्‍छुक एवं योग्‍य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख  26 मार्च है। 

FEB 26, 2022 06:19 IST

अप्रेंटिस की जॉब

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) हरियाणा सर्कल ने डिप्लोमा अप्रेंटिस के 27  पदों के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत इच्‍छुक एवं योग्‍य आवेदक ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आवेदन पोर्टल mhrdnats.gov.in पर जाना होगा। 

FEB 26, 2022 00:14 IST

DRDO में इन पदों पर होनी है भर्ती

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ में निकली वैकेंसी के अंतर्गत  डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के 20 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 75 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 30 पद और आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी के 25 पद खाली हैं।

FEB 25, 2022 23:36 IST

DRDO में निकली ये भर्ती

DRDO यानी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की ओर से ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी रिक्रूटमेंट 2022 को लेकर एप्लिकेशन मांगे गए हैं। इस बारे में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in को विजिट करना होगा।

FEB 25, 2022 23:02 IST

SAIL भर्ती 2022: सेल में ग्रेजुएट के लिए भर्ती

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), भिलाई स्टील प्लांट की ओर से ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अपरेंटिस भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी हुई है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 05 मार्च 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।

  •  
FEB 25, 2022 22:20 IST

शामिल हुए थे 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवार

यूपीटीईटी परीक्षा में सिर्फ 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसकी निश्चित संख्या 18,22,112 के करीब है। इसमें से 83 प्रतिशत उम्मीदवार प्राइमरी स्तर की परीक्षा का हिस्सा हैं। 7 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने उच्च प्राइमरी स्तर की परीक्षा दी थी।

FEB 25, 2022 21:52 IST

कहां देखें UPTET आंसर की

यूपीटीईटी आंसर की जारी हो जाने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा।

FEB 25, 2022 21:19 IST

यूपीटीईटी परीक्षा रिजल्ट प्रस्ताव स्थगित

उत्तर प्रदेश शासन सचिव की ओर से परीक्षा नियामक प्राधिकारी के द्वारा दिया गया 25 फरवरी 2022 को यूपीटीईटी 2021 का रिजल्ट रिलीज करने का प्रपोजल स्थगित हो गया है। इस वजह से परिणाम आने में भी देरी होगी।

FEB 25, 2022 20:49 IST

UPTET फाइनल आंसर की और रिजल्ट स्थगित

यूपीटीईटी परीक्षा के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से शासन को पत्र लिखने के साथ परीक्षा रिजल्ट रिलीज करने की इजाजत मांगी। एक बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्थगित किए जाने की संस्तुति हुई। इस दौरान सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रस्ताव को मुख्य सचिव स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखा गया था।

FEB 25, 2022 20:16 IST

पब्लिक सेक्टर कंपनियों में ये बंपर भर्तियां

देश के प्रतिष्ठित संस्थान कहलाने वाले आईआईटी में 20 से ज्यादा इंस्टीट्यूट के अंदर 40 प्रतिशत से ज्यादा शिक्षक पद खाली हैं। सभी आईआईटी में 6,511 शिक्षण फैकल्टी टीम के सदस्य हैं। इसके अलावा 4,370 पद और खाली हैं। आरक्षण नीति की आदर्श स्थिति में कम से कम 59 फीसदी के तहत भर्ती होनी चाहिए।

FEB 25, 2022 19:30 IST

इंडियन पोस्ट विभाग में निकली ये भर्ती

भारतीय डाक मेल मोटर डिपार्टमेंट के अनुसार ड्राइवर के 17 पद पर भर्ती होनी है। इसके लिए उम्मीदवार इंडियन पोस्ट यानी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अधिसूचना में योग्यता और अन्य विवरण देख सकते हैं।

FEB 25, 2022 18:15 IST

भारतीय डाक विभाग में ये भर्ती

इंडियन पोस्ट यानी भारतीय डाक विभाग भर्ती के अलग-अलग पद पर आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2022 है। इन पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा कम से कम 3 साल अनुभव होना जरूरी है।

FEB 25, 2022 16:53 IST

भारतीय रेलवे में भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा

भारतीय रेलवे में हर साल लाखों युवा रेलवे भर्ती को लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का हिस्सा बनते हैं। ऐसे में हाल ही में रेलवे की ओर से जो भर्ती निकाली गई है उसके बारे में छात्रों को अच्छे से नोटिफिकेशन पढ़ और समझ लेना चाहिए।

FEB 25, 2022 15:39 IST

आरआरबी ग्रुप डी भर्तियां

आरआरबी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी परीक्षा रिजल्ट पर छिड़े विवाद की वजह से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा  (RRB Group D Exam) स्थगित कर दी गई थी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से यह कदम उम्मीदवारों के विरोध के बाद उठाया गया था।

FEB 25, 2022 14:51 IST

Sarkari Result Live - एपेक्स बैंक में आवेदन का अंतिम मौका

एपेक्स बैंक एमपी नियमित आधार पर कैडर ऑफिसर पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। एमपी एपेक्स बैंक 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 25 फरवरी 2022 है।

FEB 25, 2022 14:26 IST

icsi ने जारी किया Executive व Professional रिजल्ट

कंपनी सचिवों का संस्थान, ICSI CS कार्यकारी परिणाम 2021-22 सभी उम्मीदवारों के लिए 25 फरवरी, 2022 को आज दोपहर 2 बजे घोषित किया गया है। उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। वेबसाइटों का लिंक - icsi.edu, icsieexamresults.net हैं। 
बता दें, आज ही CS Professional exam results भी जारी किया गया था जबकि अभी कुछ देर पहले CS Executive Dec Results 2021 जारी कर दिया गया है। दोनों रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर जाएं ICSI CS December Results 2021

FEB 25, 2022 13:57 IST

Sarkari Result live - गेल (इंडिया) लिमिटेड में नौकरी

गेल (इंडिया) लिमिटेड, एक महारत्न पीएसयू और भारत का प्रमुख इंस्ट्रुमेंटेशन, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सहित कार्यकारी प्रशिक्षु के 48 पदों के लिए भर्ती कर रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FEB 25, 2022 13:12 IST

sarkari Result live - पुलिस भर्ती बोर्ड अपडेट

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आबकारी कांस्टेबल (पुरुष / महिला) के पद पर भर्ती के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार जो डब्ल्यूबीपी कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

FEB 25, 2022 12:54 IST

Sarkari Result Live - बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2022

बैंक ऑफ बड़ौदा ने धोखाधड़ी जोखिम और जोखिम प्रबंधन विभागों के लिए नियमित/अनुबंध के आधार पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया दो दिन पहले यानी 23 फरवरी से शुरू हो चकी है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। 

FEB 25, 2022 12:08 IST

Sarkari Result 2022 - राजस्थान लोक सेवा आयोग अपडेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राज के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने आरपीएससी आरएएस मेन्स परीक्षा राउंड के लिए क्वालीफाई किया है, वे आरपीएससी आरएएस मेन्स परीक्षा तिथि 2022 को आधिकारिक वेबसाइट-rpsc.rajasthan.gov.in से देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने 23 जनवरी को UPTET 2021 की परीक्षा दी थी, वे अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें उनका रोल नंबर / पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड शामिल है।

FEB 25, 2022 11:41 IST

Sarkari Result 2022 - रिफाइनरी सेक्टर में नौकरी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) मुंबई रिफाइनरी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 100 ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 28 फरवरी 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

FEB 25, 2022 11:41 IST

Sarkari Result Live - आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख (20/21 मार्च 2022) की घोषणा कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने आरपीएससी आरएएस मेन्स परीक्षा राउंड के लिए क्वालीफाई किया है, वे आरपीएससी आरएएस मेन्स परीक्षा तिथि 2022 को आधिकारिक वेबसाइट-rpsc.rajasthan.gov.in से देख सकते हैं।

FEB 25, 2022 11:41 IST

Sarkari Result Live - एमपी टीईटी एडमिट कार्ड जारी

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) 5 मार्च 2022 से प्राथमिक स्तर के लिए मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) 2021 परीक्षा आयोजित करेगा। एमपी टीईटी एडमिट कार्ड ने एमपी प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपीटीईटी) 2021 एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट - peb.mp.gov.in पर जारी कर दिया है।