दुनिया

'बांग्लादेश में तय समय पर ही होंगे चुनाव', ढाका में बवाल के बीच मोहम्मद युनुस का बड़ा ऐलान

Bangladesh Violence: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस ने सोमवार को दोहराया कि आम चुनाव अपने तय समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, युनुस ने यह टिप्पणी भारत में अमेरिका राजदूत सर्जियो गोर के साथ बातचीत के दौरान की।

Image

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस (फोटो साभार: @ChiefAdviserGoB)

Photo : Twitter

Bangladesh Violence: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस ने सोमवार को दोहराया कि आम चुनाव अपने तय समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

युनुस ने यह टिप्पणी दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत सर्जियो गोर के साथ हुई टेलीफोन बातचीत के दौरान की।युनुस ने कहा, "राष्ट्र अपने मतदान अधिकारों का प्रयोग करने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहा है, जिसे तानाशाह शासन ने छीन लिया था।"

युनुस ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, ''लगभग आधे घंटे चली इस बातचीत में बांग्लादेश और अमेरिका के बीच व्यापार और टैरिफ वार्ता, आगामी आम चुनाव, देश का लोकतांत्रिक परिवर्तन और युवा राजनीतिक कार्यकर्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।''

सर्जियो गोर, जो भारत में अमेरिका के राजदूत हैं, ने हालिया टैरिफ वार्ताओं में यूनुस के नेतृत्व की सराहना की। पोस्ट के मुताबिक, बांग्लादेश अमेरिकी आयात शुल्क को घटाकर 20 प्रतिशत कराने में सफल रहा। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी दूत ने उस्मान हादी के "अंतिम संस्कार" पर भी चर्चा की।

पूर्ववर्ती सरकार पर बरसे युनुस

बकौल पोस्ट, युनुस ने आरोप लगाया कि अपदस्थ निरंकुश शासन के समर्थक कथित तौर पर चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने के लिए लाखों डॉलर खर्च कर रहे हैं और उनके भगोड़े नेता हिंसा भड़का रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

युनुस ने कहा कि चुनाव में अब लगभग 50 दिन बचे हैं। हम एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना चाहते हैं और इसे ऐतिहासिक बनाना चाहते हैं। इस बातचीत के दौरान वाणिज्य सलाहकार शेख बशीरुद्दीन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. खलीलुर रहमान और एसडीजी समन्वयक व वरिष्ठ सचिव लामिया मोर्शेद भी मौजूद थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article