'हिजबुल्लाह को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत', इजरायली सेना पर हमले के बाद तमतमाए नेतन्याहू; 80 से ज्यादा आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना

Israel Lebanon Conflict: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि हिजबुल्लाह को उसके हमलों की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीजफायर उल्लंघन के बाद सेना ने 80 से ज्यादा आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

Israel Lebanon Conflict: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि हिजबुल्लाह को उसके हमलों की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। साथ ही उन्होंने दक्षिणी लेबनान में हुए हमले में मारे गए चार इजरायली सैनिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Benjamin Netanyahu

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो)

नेतन्याहू ने 4 सैनिकों की मौत पर जताया दुख

इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाया। बकौल इजरायली सेना, एक संदिग्ध ड्रोन हमले में टैंक बटालियन के कमांडर और तीन अन्य सैनिकों की मौत हो गई।

End of Feed