दुनिया

France दंगों के बीच मौलाना तौहिदी का बयान क्यों हो रहा वायरल ? कहा- कट्टरपंथ का कूड़ा बटोर रहे पश्चिमी देश- Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 4, 2023, 07:00 PM IST

Cleric Imam Tawhidi Viral Video: फ्रांस में जारी दंगों के बीच सोशल मीडिया पर इस्लामी मौलाना मोहम्मद तौहिदी का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

फ्रांस में पुलिस शूटआउट में 17 साल के अल्जीरियाई मूल के किशोर की मौत के बाद वहां हिंसा भड़की हुई है, फ्रांस के कई शहरों में जमकर आगज़नी हुई, इस बीच सोशल मीडिया पर मौलाना मोहम्मद तौहिदी (Cleric Imam Tawhidi) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो पुराना है इसमें तौहीदी फ्रांस समेत पूरे यूरोप और पश्चिमी देशों को इस्लामिक चरमपंथ को लेकर आगाह करते दिख रहे हैं, फ्रांस में जो हो रहा उसकी मौलाना ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी।

इस बयान में मौलाना तौहीदी चेतावनी देते नजर आ रहे हैं कि किस तरह किसी देश में इस्लामी प्रवासियों को जगह देना खतरनाक होता है, बताते हैं कि मौलाना तौहीदी का यह बयान एक इंटरव्यू का है जो साल 2022 का बताया जा रहा है, इसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह मुस्लिम देश ही इस्लामी कट्टरपंथियों को अपने यहाँ जगह नहीं देते, मगर उन्हीं कट्टरपंथियों का पश्चिमी देश हाथ खोलकर स्वागत करते हैं और बाद में उन्हें अंजाम भुगतना पड़ता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article