दुनिया

Chef Nina Curtis: कौन है शेफ नीना कुर्टिस, जिन्होंने बनाए पीएम मोदी के लिए 'खास पकवान'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 22, 2023, 07:58 PM IST

Who is Chef Nina Curtis: अपनी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 22 जून को यूएस कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे वहीं उनके लिए डिनर तैयार करने वाली गेस्ट शेफ नीना कुर्टिस भी सुर्खियों में हैं।

Image

नीना कर्टिस एक मशहूर Vegan Chef हैं

Vegan Chef Nina Curtis: पीएम मोदी की अमेरिका की यह ऐतिहासिक यात्रा 21 जून को शुरू हुई। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र भवन के बाहर 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम में वह शरीक हुए। इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना हुए। व्हाइट व्हाउट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बाइडेन परिवार ने पीएम मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया, इस दौरान प्रधानमंत्री ने बाइडेन और उनकी पत्नी के लिए उपहारस्वरूप भेंट दिए।

बाइडन दंपती व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में 22 जून बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे, जिसमें 400 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के लिए व्हाइट हाउस के कार्यकारी शेफ क्रिस कॉमर फोर्ड और व्हाइट हाउस के कार्यकारी पेस्ट्री शेफ सूसी मॉरिसन ने डिनर का मैन्यू तैयार किया है।

'पीएम मोदी की यात्रा के लिए मैं बहुत उत्सुक'

गेस्ट शेफ नीना कर्टिस ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं। पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष मनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डिनर में खासतौर से मैरिनेटेड बाजरा शामिल किया गया।

कौन हैं नीना कर्टिश (Who is Nina Curtis)-

नीना कर्टिस एक मशहूर वीगन शेफ (Vegan Chef Nina Curtis) हैं, नीना व्हाइट हाउस के शेफ और कुक्स के साथ मिलकर पीएम मोदी के लिए खास मेन्यू तैयार कर रही हैं, बताते हैं कि नीना पिछले कई सालों से प्लांट बेस्ड लाइफस्टाइल को प्रमोट कर रही हैं, नीना कर्टिश कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो की प्‍लांट बेस्‍ड शेफ हैं और पीएम मोदी के दौरे के लिए व्‍हाइट हाउस ने उन्‍हें खास तौर पर आमंत्रित किया गया है।

डिनर में मिलेट्स से बने व्यंजन भी शामिल

उनकी डिशेज में मिलेट्स को भी शामिल किया जा रहा है, क्योंकि दुनियाभर में साल 2023 को International Year of Millets के रूप में मनाया जा रहा है। डिनर में मिलेट्स से बने व्यंजन भी होंगे, इसमें कोर्स में मैरीनेट किया हुआ बाजरा, ग्रिल्ड कॉर्न कर्नेल सलाद, कंप्रेस्ड तरबूज आदि होगी ऐसा कहा जा रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article