LIVE

PM Modi US Visit updates: अमेरिकी संसद में बोले पीएम मोदी- 'भारत विकास करता है तो दुनिया विकास करती है'

PM Modi US Visit updates: अमेरिकी संसद में बोले पीएम मोदी- 'भारत विकास करता है तो दुनिया विकास करती है'

PM Modi US Visit updates: अमेरिकी संसद में बोले पीएम मोदी- 'भारत विकास करता है तो दुनिया विकास करती है'

PM Narendra Modi US Visit updates: अपनी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 22 जून को यूएस कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। दुनिया भर की नजरें उनके इस संबोधन पर थीं। पीएम मोदी की अमेरिका की यह ऐतिहासिक यात्रा 21 जून को शुरू हुई। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र भवन के बाहर 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम में वह शरीक हुए। इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना हुए। व्हाइट व्हाउट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बाइडेन परिवार ने पीएम मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बाइडेन और उनकी पत्नी के लिए उपहारस्वरूप भेंट दिए।

JUN 23, 2023 02:35 IST

PM Modi US Visit Live updates: दुनिया भारत के बारे में जानना चाहती है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा, हमारे पास 2,500 से अधिक राजनीतिक दल हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में लगभग 20 अलग-अलग पार्टियाँ शासन करती हैं। हमारी 22 आधिकारिक भाषाएं और हजारों बोलियां हैं, फिर भी हम एक स्वर में बोलते हैं। भारत में विविधता जीवन जीने का एक स्वाभाविक तरीका है। आज दुनिया, भारत के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहती है।
JUN 23, 2023 02:00 IST

भारत लोकतंत्र की जननी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, लोकतंत्र हमारे पवित्र और साझा मूल्यों में से एक है। पूरे इतिहास में एक बात स्पष्ट रही है कि लोकतंत्र वह भावना है जो समानता और सम्मान का समर्थन करती है। लोकतंत्र वह विचार है जो बहस और चर्चा का स्वागत करता है। लोकतंत्र वह संस्कृति है जो विचार और अभिव्यक्ति को पंख देती है। भारत को प्राचीन काल से ही ऐसे मूल्यों का सौभाग्य प्राप्त है। भारत लोकतंत्र की जननी है।
JUN 23, 2023 01:58 IST

अमेरिका में लाखों लोगोंं की जड़ें भारत में- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, अमेरिका की स्थापना समान लोगों वाले राष्ट्र के दृष्टिकोण से प्रेरित थी। यहां लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं, उनमें से कुछ इस सदन में गर्व से बैठते हैं और एक मेरे पीछे(कमला हैरिस) हैं।
JUN 23, 2023 01:54 IST

भारत-अमेरिका संबंधों का जश्न मनाने के लिए साथ आए - मोदी

पीएम मोदी ने कहा, मैं धैर्य, अनुनय और नीति की लड़ाई से जुड़ सकता हूं। मैं विचारों और विचारधारा की बहस को समझ सकता हूं। लेकिन मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि आप दो महान लोकतंत्रों - भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंधों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए हैं।
JUN 23, 2023 01:51 IST

PM Modi US Visit Live updates: AI की तरह भारत-अमेरिका के रिश्ते- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएस कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, भारत-अमेरिका के रिश्ते AI की तरह हैं। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच अब भरोसा है। मित्रता है। दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ा है। पिछले 7 साल में बहुत कुछ बदला है।
JUN 23, 2023 01:49 IST

PM Modi US Visit Live updates: अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करना सम्मान की बात- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करना हमेशा एक बड़ा सम्मान होता है। ऐसा दो बार करना एक असाधारण विशेषाधिकार है। इस सम्मान के लिए मैं भारत की 140 करोड़ जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं देख रहा हूं कि आप में से लगभग आधे लोग 2016 में यहां थे। मैं दूसरे आधे हिस्से में पुराने दोस्तों और नए दोस्तों का उत्साह भी देख सकता हूं।
JUN 23, 2023 01:28 IST

PM Modi US Visit Live updates: कमला हैरिस पहुंचींं

अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अमेरिकी प्रतिनिधि सभा पहुंचीं।
JUN 23, 2023 01:25 IST

PM Modi US Visit Live updates: यूएस सीनेट के स्पीकर से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएस कैपिटल में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैकार्थी से मुलाकात की।
JUN 23, 2023 01:22 IST

PM Modi US Visit Live updates: दूसरी बार यूएस कांग्रेस को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। वह ऐसा करने वाले पहले पीएम हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी का संबोधन शुरू होगा।
JUN 23, 2023 01:17 IST

PM Modi US Visit Live updates: US कांग्रेस को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ साझा प्रेसवार्ता को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी कैपिटल हिल पहुंच चुके हैं। वह थोड़ी देर में US कांग्रेस को संबोधित करेंगे।
JUN 22, 2023 23:59 IST

PM Modi US Visit Live updates: हमें आने वाली पीढ़ियों की परवाह- PM Modi

साझा प्रेसवार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा, हमने दुनिया के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन शुरू किया है और आज दुनिया के कई देश हमारे साथ काम कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हो रहा है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों की परवाह है, इसलिए हम जलवायु परिवर्तन के संकट में दुनिया का समर्थन करने की वैश्विक जिम्मेदारी ले रहे हैं।
JUN 22, 2023 23:56 IST

भारत-अमेरिका के बीच दोगुना हो गया व्यापार- बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक दशक में हमारे देशों के बीच व्यापार लगभग दोगुना होकर 191 अरब डॉलर से अधिक हो गया है, जिससे भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों में हजारों अच्छी नौकरियां पैदा हुई हैं। 44 राज्यों में दस लाख अमेरिकी नौकरियों को 200 से अधिक अमेरिकी निर्मित बोइंग विमानों की खरीद से समर्थन मिलेगा, जिसकी घोषणा एयर इंडियन इस साल की शुरुआत में कर रही है और इस यात्रा के साथ, भारतीय कंपनियां सौर ऊर्जा विनिर्माण में 2 अरब डॉलर से अधिक के नए निवेश की घोषणा कर रही हैं।
JUN 22, 2023 23:53 IST

पर्यावरण हमारे लिए आस्था का विषय - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने क्लाइमेट चेंज पर एक सवाल के जवाब में कहा, जहां तक भारत का सवाल है, हमारी संस्कृति और परंपरा में पर्यावरण और जलवायु का महत्वपूर्ण स्थान है। पर्यावरण हमारे लिए आस्था का विषय है। हम प्रकृति के दोहन में विश्वास नहीं रखते। भारत न केवल अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए काम करता है बल्कि दुनिया की सुरक्षा के लिए भी काम करता है। हम इसके लिए वैश्विक पहल कर रहे हैं। भारत दुनिया का एकमात्र G20 देश है जिसने पर्यावरण की रक्षा के लिए पेरिस में अपना वादा निभाया।
JUN 22, 2023 23:50 IST

भारत-अमेरिका के DNA में लोकतंत्र- पीएम मोदी

प्रेसवार्ता के दौरान भारत में मानवाधिकार के हनन पर एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, मुझे आश्चर्य है कि आप कह रहे हैं कि लोग कहते हैं। लोग कहते हैं नहीं बल्कि भारत लोकतांत्रिक है। जैसा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा भारत और अमेरिका दोनों के DNA में लोकतंत्र है। लोकतंत्र हमारी रगो में है, लोकतंत्र को हम जीते हैं। हमारे पूर्वजों ने उसे शब्दों में डाला है। हमारा संविधान और हमारी सरकार, और हमने सिद्ध किया है कि डेमोक्रेसी कैन डिलीवरी जब मैं डिलीवरी कहता हूं तब जाति, पंथ, धर्म किसी भी तरह के भेदभाव की वहां पर जगह नहीं होती है। जब आप लोकतंत्र कहते हैं तो पक्षपात का कोई सवाल ही नहीं उठता है। पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत में सरकार की योजनाएं सबको मिलती हैं। भारत को लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भेदभाव नहीं है।
JUN 22, 2023 23:40 IST

हम भविष्य के दरवाजे खोल रहे- बाइडन

जो बाइडन ने कहा, हम साथ मिलकर असीमित क्षमता वाले साझा भविष्य के दरवाज़े खोल रहे हैं। स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में तेज़ी लाने के लिए अंतरिक्ष उड़ान पर सहयोग और क्वांटम कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर सहयोग की ज़रूरत है। एयर इंडिया द्वारा बोइंग विमान खरीदने के समझौते से अमेरिका में 10 लाख नौकरियों को मदद मिलेगी।
JUN 22, 2023 23:39 IST

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, भारत-अमेरिका की व्यापार की निवेश साझेदारी दोनों देशों के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। आज अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। हमने निर्णय लिया है कि व्यापार से जुड़े लंबित मुद्दों को समाप्त कर नई शुरूआत की जाएगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, स्पेस, क्वांटम और टेलीकॉम जैसे क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाकर हम एक मज़बूत और फ्यूचरिस्टिक साझेदारी कर रहे हैं।
JUN 22, 2023 23:33 IST

इतिहास में आज का दिन विशेष- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ज्वाइंट प्रेस स्टेटमेंट के दौरान कहा, भारत-अमेरिका संबंधों के इतिहास में आज का दिन विशेष महत्व रखता है। आज हुई चर्चाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों से हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इसने दोनों देशों के संबंधों को एक नई दिशा और नई ऊर्जा दी है। हम आर्टेमिस समझौते में शामिल होने के लिए सहमत हुए हैं। हमने अपने अंतरिक्ष सहयोग में एक नई छलांग लगाई है।
JUN 22, 2023 23:19 IST

दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी- बाइडन

जो बाइडन ने कहा, यह साझेदारी दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी में से एक है जो इतिहास में किसी भी समय में अधिक मजबूत, करीबी और अधिक गतिशील है।
JUN 22, 2023 23:17 IST

PM Modi US Visit Live updates: अजीत डोभाल ओर डॉ. जयशंकर भी मौजूद

पीएम मोदी और बाइडन के बीच साझा प्रेस वार्ता के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और भारत के प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं।
JUN 22, 2023 23:16 IST

PM Modi US Visit Live updates: ज्वाइंट प्रेस स्टेटमेंट में बोल रहे बाइडन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच साझा द्विपक्षीय बैठक के बाद साझा प्रेसवार्ता शुरू हो गई है। पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे हैं।