दुनिया

ये क्या, अब ट्रंप सीधे ईरान-इजराइल को गाली देने लगे? सीजफायर के उल्लंघन पर बहुत बुरी तरह भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजराइल और ईरान ने शत्रुता समाप्त करने के लिए मंगलवार की समय-सीमा समाप्त होने के बाद हमले करके संघर्ष विराम की शर्तों का उल्लंघन किया है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

ये क्या, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान और इजराइल की ओर से सीजफायर के उल्लंघन पर ऐसे भड़क गए कि सरेआम गाली दे डाली। पहले तो ट्रंप ने दोनों देशों से हमले रोकने के लिए कहा था, इजराइल ने खासे नाखुश दिखे थे, इसके बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रंप दोनों देशों को गाली देते दिख रहे हैं।

ईरान-इजराइल पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान द्वारा "युद्ध विराम का उल्लंघन" करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि दोनों देश "इतने लंबे समय से और इतनी कड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं कि उन्हें नहीं पता कि वे क्या कर रहे हैं।" इस दौरान ट्रंप ने आपत्तिजनक शब्द का भी इस्तेमाल किया।

इजराइल को दी थी चेतावनी

इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए और मीडिया से बातचीत में भी युद्ध विराम उल्लंघन पर अपनी नाखुशी जाहिर की। इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष विराम को बनाए रखने की कोशिश कर रहे ट्रंप ने इजराइल को चेतावनी दी कि वह अपने पायलटों को वापस बुला ले। हेग में नाटो शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने लगातार हो रहे हमलों पर निराशा व्यक्त की। ट्रंप ने कहा, “उन्होंने इसका उल्लंघन किया, लेकिन इजराइल ने भी इसका उल्लंघन किया। मैं इजराइल से खुश नहीं हूं।”

ट्रंप ने ही की थी सीजफायर की घोषणा

दरअसल ट्रंप ने ही सीजफायर की घोषणा की थी। ईरान ने सोमवार की रात को कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस पर हमला बोला था। इस हमले के बाद ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा की थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article