दुनिया

'हम अगले 2-3 हफ्तों में करेंगे ईरान पर बहुत जोरदार हमला': तेहरान को ट्रंप की नई चेतावनी, सत्ता परिवर्तन पर कही ये बात

US Iran War Update: राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ अमेरिका का युद्ध, उस देश को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए उनके वर्षों के प्रयासों का नतीजा है।

Image

'हम अगले 2-3 हफ्तों में करेंगे ईरान पर बहुत जोरदार हमला': तेहरान को ट्रंप की नई चेतावनी, सत्ता परिवर्तन पर कही ये बात

Donald Trump on Iran Regime Change: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान के खिलाफ आने वाले हफ्तों में सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे संघर्ष बढ़ेगा, वॉशिंगटन 'उन्हें बहुत जोरदार चोट पहुंचाने' के लिए तैयार है। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, 'अगले दो से तीन हफ्तों में, हम उन्हें पाषाण युग में वापस भेज देंगे, जहां उनकी असली जगह है।'

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को ईरान को निशाना बनाते हुए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' शुरू किए हुए एक महीना हो गया है। ट्रंप ने ईरान को दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रायोजक देश बताया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान अमेरिकी सेनाओं ने तेज और निर्णायक जीतें हासिल की हैं।

ट्रंप बोले- ईरान के साथ युद्ध, वहां की सरकार द्वारा आधी सदी से की जा रही हिंसा का जवाब

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ अमेरिका का युद्ध, उस देश को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए उनके वर्षों के प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने इस संघर्ष को अमेरिका की सुरक्षा और स्वतंत्र दुनिया की हिफाजत के लिए जरूरी बताया।

ट्रंप ने कहा, 'इन आतंकवादियों के पास परमाणु हथियार होना एक असहनीय खतरा होगा। धरती पर सबसे हिंसक और गुंडागर्दी करने वाली सरकार, परमाणु कवच की आड़ में आतंक, जबरदस्ती, कब्जे और बड़े पैमाने पर हत्याओं के अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए आजाद हो जाएगी।'

ट्रंप ने खाड़ी के साथियों को धन्यवाद दिया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में US का साथ देने के लिए खाड़ी के साथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'वे बहुत अच्छे रहे हैं, और हम उन्हें किसी भी तरह से चोट नहीं लगने देंगे या फेल नहीं होने देंगे।'

ईरान में सत्ता परिवर्तन पर क्या बोले ट्रंप?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि US अगले कुछ हफ्तों में ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगा।...और साथ ही यह भी कहा कि सत्ता परिवर्तन कभी भी हमारा लक्ष्य नहीं था।

ट्रंप ने कहा, 'हम तब तक आगे बढ़ते रहेंगे जब तक हमारे लक्ष्य पूरी तरह से हासिल नहीं हो जाते। हमने जो प्रगति की है, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि हम अमेरिका के सभी लक्ष्यों को जल्द ही, बहुत जल्द ही पूरा करने की राह पर हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'हम अगले दो से तीन हफ्तों में उन पर बहुत जोरदार हमला करने जा रहे हैं। हम उन्हें वापस पाषाण युग में पहुंचा देंगे, जहां उनकी असली जगह है।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article