दुनिया

US Mass Shooting : अमेरिका के लेविस्टन में अंधाधुंध फयारिंग, 22 की मौत, दर्जनों घायल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 26, 2023, 07:55 AM IST

US Mass Shooting : अमेरिका में एक बार फिर अंधाधुंध गोलीबारी हुई है। मायने के लेविस्टन शहर में हुई इस अंधाधुंध फायरिंग में 22 लोगों की मौत होने की खबर है जबकि दर्जन भर लोग घायल बताए गए हैं। अभी यह शुरुआती रिपोर्ट है। इस स्टोरी को डेवलप किया जा रहा है।

Image

अमेरिका के मेन राज्य में गोलीबारी।

Photo : AP

US Mass Shooting : अमेरिका में एक बार फिर अंधाधुंध गोलीबारी हुई है। मेन राज्य के लेविस्टन शहर में हुई इस अंधाधुंध फायरिंग में 22 लोगों की मौत होने की खबर है जबकि दर्जन भर लोग घायल बताए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस हमलावर को काबू में करने के लिए अभियान चला रही है। सीसीटीवी में हमलावर की तस्वीर कैद हुई है। वह हाथ में बंदूक लिए लोगों को निशाना बनाते हुए दिखा। हमलावर अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए तस्वीर जारी की है।

खेल की गतिविधियों वाले स्थल को बनाया निशाना

यह घटना बुधवार रात की है। पुलिस का कहना है कि हमलावर अभी पकड़ से बाहर है। एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर ने खेल की गतिविधियों वाले स्थल को निशाना बनाया। यहां एक लोकल बार एवं वालमार्ट के सेंटर पर भी गोलीबारी सुनी गई।

गोलीबारी की दो घटनाओं की जांच जारी

कुछ रिपोर्टों में कम से कम 50 से 60 लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। हालांकि, हमले में कितने लोग घायल हैं, इसका सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। एंड्रोस्कोगइन काउंटी शेरिफ कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि पुलिस गोलीबारी की दो घटनाओं की जांच कर रही है। जांच जारी रहने तक हम सभी कारोबारी स्थलों को बंद रखने की अपील करते हैं।

लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने के निर्देश

हमले के देखते हुए अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने के लिए अलर्ट भेजा है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान के लिए तस्वीर जारी की है। तस्वीर में हमलावर अपने हाथ आधुनिक असाल्ट राइफल पकड़े हुए है।

मेन राज्य की गवर्नर ने हालात का जायजा लिया

मेन राज्य की गवर्नर जैनेल मिल्स ने कहा है कि उन्होंने हालात की जानकारी ली है। उन्होंने कहा, 'मुझे घटना की जानकारी हुई और लेविस्टन के हालात के बारे में मुझे अवगत कराया गया है। मैं लोगों से स्थानीय अधिकारियों एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करती हूं। हालात पर मेरी नजर बनी रहेगी। मैं अधिकारियों से संपर्क में हूं।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article