दुनिया

अमेरिका में भड़की इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध की आग, यहूदी छात्रों ने लाइब्रेरी में ली पनाह; दरवाजे पीटते रहे प्रदर्शनकारी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 26, 2023, 07:20 AM IST

Jewish students in US: इजराइल और फिलिस्तीन के बीच छिड़ी जंग की आग अब अमेरिका में भी फैल रही है। न्यूयॉर्क के एक कॉलेज में प्रदर्शनकारियों ने खूब बवाल काटा। 'फिलिस्तीन मुक्त करो' के नारे लगाए गए और यहूदी छात्रों ने कॉलेज की लाइब्रेरी में शरण ली, तो प्रदर्शनकारी दरवाजे पीटते रहे। किसी तरह छात्रों को लाइब्रेरी से सुरक्षित निकाला गया।

Image

अमेरिका में यहूदी छात्रों ने लाइब्रेरी के अंदर ली शरण।

Photo : Twitter

World News: इजराइल में 7 अक्टूबर को हुए हमास के आतंकी हमलों के बाद से युद्ध छिड़ गया है। इस जंग में अमेरिका खुलकर इजराइल के समर्थन में उतर गया है। युद्ध की आग अमेरिका में भी भड़कती नजर आ रही है। दरअसल ए न्यूयॉर्क में कूपर यूनियन की एक लाइब्रेरी में यहूदी छात्रों के एक समूह ने उस वक्त शरण ली, जब प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने नारे लगाए। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रदर्शन में "फिलिस्तीन आजाद करो" के नारे लगाए गए। द टाइम्स ऑफ इज़राइल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जब छात्र लाइब्रेरी के अंदर थे तो प्रदर्शनकारी दरवाजे को पीटते रहे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रिपोर्ट में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) का हवाला देते हुए कहा गया है कि यहूदी छात्रों को लाइब्रेरी से सुरक्षित निकाल लिया गया था। इजराइली सरकार के अनुसार, हमास के आतंकवादी हमलों में 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 5,400 से अधिक लोग घायल हुए थे, द जेरूसलम पोस्ट ने बताया कि गाजा में आतंकवादियों ने 222 लोगों, ज्यादातर नागरिकों को बंधक बना रखा है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हवाई हमलों के कारण मंगलवार को कम से कम 704 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हमलों में 5,700 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से 2,300 नाबालिग हैं।

लाइब्रेरी के अंदर यहूदी छात्रों ने ली शरण

लाइब्रेरी के बाहर प्रदर्शन करते फिलिस्तीनी

इजराइल ने भारत से किया ये आग्रह

भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने बुधवार को कहा कि भारत के लिए समय आ गया है कि वह अन्य कई देशों की तरह हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करे। इजराइली राजदूत ने पत्रकारों से बातचीत में हमास के खिलाफ आतकंवाद-रोधी अभियानों में इजराइल का समर्थन करने के लिए भारत के प्रति आभार भी प्रकट किया। गिलोन ने कहा कि इजराइल ने सात अक्टूबर को हुए बर्बर हमले के बाद संबंधित भारतीय प्राधिकारियों से हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को पहले भी उठाया जा चुका है।

भारत में यहूदी विरोधी भावना का कोई इतिहास नहीं

गिलोन ने प्रेस वार्ता में कहा, 'हमारे लिए महत्वपूर्ण देश हमारे साथ हैं। ये दुनिया के लोकतंत्र हैं। ऐसा कहने के बाद...मुझे लगता है कि भारत द्वारा हमास को आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित करने का समय आ गया है।' बुधवार को अमेरिकी यहूदी समिति (एजेसी) में भारतीय-यहूदी संबंधों के कार्यक्रम निदेशक निसिम रूबेन ने इजराइल के समर्थन में कांग्रेस की ब्रीफिंग में कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां यहूदी विरोधी भावना का कोई इतिहास नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article