US Iran War: अमेरिका ने किए ताबड़तोड़ हवाई हमले, ईरान का दावा होर्मुज सभी के लिए बंद किया

अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। जवाब में ईरान ने भी होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का दावा किया है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति और क्षेत्रीय सुरक्षा पर संकट गहरा गया है।

US Iran War: मिडल-ईस्ट में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमलों की शुरुआत करते हुए कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि यह कार्रवाई 'आत्मरक्षा' के तहत की गई है और इसे ईरान की ओर से की गई कथित आक्रामक गतिविधियों के जवाब में अंजाम दिया गया है। इधर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दोनों पक्षों से बातचीत की टेबल पर लौटने की गुहार लगाई है।

us strike again in iran

अमेरिका ने ईरान में फिर किए हवाई हमले, ईरान ने होर्मूज स्ट्रेट बंद किया

CENTCOM के अनुसार, अमेरिकी बलों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के निर्देश पर ईरान के कई ठिकानों पर हमले शुरू किए हैं। ईरानी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार तेहरान, फार्स, बंदर अब्बास, सीरिक, मिनाब, केश्म आइलैंड और इस्फहान सहित कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इस्फहान को ईरान के अहम औद्योगिक और सैन्य केंद्रों में गिना जाता है, जिससे इस हमले को रणनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

End of Feed