दुनिया

अब अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में किया एयर स्ट्राइक, हूती विद्रोहियों को बनाया निशाना

हूती विद्रोहियों के पांच स्थानों पर स्थित विभिन्न ठिकानों पर अमेरिका और ब्रिटेन ने सैन्य विमानों और युद्धपोतों के जरिए बमबारी की। इस बमबारी में हूती विद्रोहियों को बड़ा नुकसान हुआ है।

Image

हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का हमला

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • यमन में हूती विद्रोहियों का है ठिकाना
  • ईरान से मिलते रहा है हूती विद्रोहियों को समर्थन
  • अमेरिका को दुश्मन मानता है हूती विद्रोही

इजराइल को निशाना बना रहे हूती विद्रोहियों पर अब अमेरिका और ब्रिटेन ने बमबारी की है। हूती विद्रोही पिछले कुछ सालों से लाल सागर में लगातार अमेरिका और उसके साथी देशों के जहाजों पर हमला बोलते रहे हैं, हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर भी हमला बोला था। जिसके बाद अब अमेरिका ने एक्शन लिया है।

एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर हमला

अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर शुक्रवार को हमला कर उनकी हथियार प्रणालियों, अड्डों और अन्य उपकरणों को निशाना बनाया। अमेरिकी अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि की। अधिकारियों के अनुसार, हूती विद्रोहियों के पांच स्थानों पर स्थित विभिन्न ठिकानों पर सैन्य विमानों और युद्धपोतों के जरिए बमबारी की गई। हूती मीडिया में जारी खबरों में बताया गया कि प्रमुख बंदरगाह शहर होदेदा के हवाई अड्डे तथा हूती नियंत्रण वाले सैन्य अड्डे कथीब पर सात हमले किए गए।

कहां-कहां हुआ हमला

इसमें बताया गया कि यमन की राजधानी सना के सेयाना क्षेत्र में चार तथा धमार प्रांत में दो हमले किए गए। हूती मीडिया कार्यालय ने बताया कि सना के दक्षिण-पूर्व में बायदा प्रांत में भी तीन हवाई हमले किए गए। अमेरिकी और ब्रिटेन की सेना ने ऐसे समय में ये हमले किए हैं जब कुछ ही दिन पहले हूती विद्रोहियों ने यमन में एक अमेरिकी सैन्य ड्रोन को मार गिराने के बाद इजराइल में ‘सैन्य अभियान तेज करने’ की धमकी दी थी। यमन के हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन प्राप्त है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article