दुनिया

Ukraine-Russia War Latest Updates: क्या वाकई में पुतिन की मौत हो चुकी है, बॉडी डबल ले रहे हैं फैसला?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 04:27 PM IST

Ukraine-Russia War Latest Updates: यूक्रेन के पूर्व मिलिट्री चीफ ने एक बड़ा दावा किया है। जिसमें उन्होनें बताया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लदिमीर पुतिन के पास कई सारे बॉडी डबल्स हैं। साथ ही उनका कहना है कि पुतिन को मौत का डर सता रहा है और इसलिए पुतिन किसी भी पब्लिक इवेंट में खुद नहीं जाते बल्कि उनके बॉडी डबल जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या रूस की सरकार कोई और चला रहा है ?
  • मॉस्को में पुतिन के कितने बॉडी डबल हैं ?
  • क्या मर्डर के डर से बाहर नहीं आते पुतिन ?

Ukraine-Russia War Latest Updates: यूक्रेन के इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि पुतिन ने अपने कई बॉडी डबल बना रखे हैं। पुतिन कभी खुद पब्लिक इवेंट में नहीं जाते बल्कि अलग-अलग मौके पर उनके बॉडी डबल ही इवेंट को अटैंड करते हैं। दावा यहां तक है कि कई अहम मीटिंग्स में पुतिन के बॉडी डबल मौजूद रहे हैं। इतना ही नहीं जनवरी में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी ये दावा किया था कि उन्हें शक है कि पुतिन जिंदा हैं। जेलेंस्की ने कहा था कि क्रेमलिन में पुतिन के फैसले कोई और ले रहा है। टीवी स्क्रीन पर दिखने वाला शख्स पुतिन नहीं कोई और है। साथ ही मॉस्को से ही एक बड़ा दावा किया गया है कि क्रेमलिन के सीनियर ऑफिशियल्स को वैगनर ग्रुप का डर सता रहा है। कहा जा रहा है। वैगनर सबकी हत्या कर देगा और रूस की सत्ता पर कब्जा कर लेगा। इन सब दावों में कितना दम है। कितनी सच्चाई है। कितनी अफवाह इस पर चर्चा करेंगे। हमारे साथ एक्सपर्ट भी जुड़ेंगे लेकिन उससे पहले वो सवाल जो इन दावों से खड़े हो रहे हैं।

अब आपको पुतिन की 4 तस्वीरें दिखाते हैं। पुतिन की 4 लेटेस्ट तस्वीरें। पहली तस्वीर 9 फरवरी की है। मॉस्को की ही है। मौका था। मिलिट्रो प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए इसी विषय पर पुतिन ने एविएशन इंडस्ट्री के इंजीनियर्स से मुलाकात की। यूक्रेन पर अगले ऑफेंस से पहले पुतिन ने कहा कि इस युद्ध की शुरूआत उन्होंने नहीं की। टीवी प्रजेंस में पुतिन पब्लिक के काफी करीब नजर आए। उनकी चेयर के दोनों तरफ ऑफशियल्स बैठे हैं। डिस्टेंस भी ज्यादा नहीं है। इसके बाद पुतिन ने एक राउंड टेबल मीटिंग भी की। जिसमें वो अन्य लोगों को काफी करीब नजर आए।

दूसरी तस्वीर 8 फरवरी की है। मॉस्को की है। पुतिन ने मिसाइल बनाने वाले वैज्ञानिकों से मुलाकात की। मिसाइल बनाने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। पुतिन जब स्पीच दे रहे थे। तब तो वैज्ञानिकों से दूरी थी लेकिन जब वैज्ञानिकों को सम्मानित किया तो खुद सबको मेडल पहनाया।

तीसरी तस्वीर 2 फरवरी की है। मॉस्को से बाहर की है। साउथ रूस के वोलोग्राड की। ये वही जगह है। जहां दूसरे विश्व युद्ध की सबसे भयंकर जंग हुई थी। दावा ये किया जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध में रूस के 6 लाख सैनिकों की मौत हुई थी लेकिन यहीं वोलोग्राड पर रूस के 5 लाख सैनिकों की मौत हो गई थी। पुतिन वोलोड्राड पहुंचे थे।

और चौथी तस्वीर 2 फरवरी, स्टालिनग्राड ये वो स्मारक है जो दूसरे विश्व युद्ध के रशियन शहीदों की याद में बनाया गया है। पुतिन अर्ली मॉर्निंग में यहां पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article