दुनिया

Russia Ukraine War: क्या अब महायुद्ध का होगा अंत? रूस के साथ शांति वार्ता के लिए यूक्रेन तैयार

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच दो वर्ष से अधिक समय से जारी युद्ध को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन अब शांति समझौता करना चाहता है। बता दें कि यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की है, जिसके बाद यह अपडेट सामने आया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 2022 से जारी महायुद्ध को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात के दौरान कहा कि यूक्रेन रूस के साथ संघर्ष समाप्त करने और एक न्यायपूर्ण तथा स्थायी शांति के लिए बातचीत के लिए तैयार है। रूसी मीडिया आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने शीर्ष यूक्रेनी राजनयिक की चीन यात्रा के एजेंडे के बारे में जानकारी साझा की। फरवरी 2022 में संघर्ष की शुरुआत के बाद यह वांग के साथ उनकी पहली वार्ता है।

'यूक्रेन शांति वार्ता के लिए तैयार'

माओ ने बताया कि मॉस्को-कीव संघर्ष एजेंडे में शीर्ष पर था। कुलेबा ने कहा कि यूक्रेन रूस के साथ वार्ता और समझौता करने के लिए तैयार है। माओ ने कहा कि वार्ता तर्कसंगत और ठोस होनी चाहिए, जिसका उद्देश्य न्यायपूर्ण और स्थायी शांति हासिल करना हो।

यूक्रेनी विदेश मंत्री ने चीनी समकक्ष से की मुलाकात

कुलेबा की चीन यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस सप्ताह की शुरुआत में वेटिकन के विदेश मंत्री कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से कहा था कि वह जल्द से जल्द संघर्ष समाप्त करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने रूस के साथ बातचीत के लिए तत्परता का संकेत दिया था। उनका रुख उनके 2022 के रुख के विपरीत था जिसमें मॉस्को में मौजूदा नेतृत्व के साथ सभी वार्ताओं को खारिज कर दिया गया था और फिर उनके शांति फॉर्मूले को रूसी नेतृत्व ने "भ्रमपूर्ण" बताकर खारिज कर दिया था।

जून में यूक्रेन ने स्विट्जरलैंड में शांति शिखर सम्मेलन में भाग लिया था, जिसमें जेलेंस्की के फॉर्मूले के कई बिंदुओं पर चर्चा की गई थी। हालांकि, इसमें मॉस्को को आमंत्रित नहीं किया गया था और बीजिंग ने भी इस कार्यक्रम से दूरी बनाई थी। उसका तर्क था कि रूस को इस प्रक्रिया का हिस्सा होना चाहिए।

इनपुट -आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article