दुनिया

Ukraine Russia War: यूक्रेन के हमले में रूस के 63 जवानों की मौत, अमेरिकी मिसाइल से बनाया निशाना

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 2, 2023, 11:28 PM IST

Ukraine Russia War: यूक्रेन ने इस घातक हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि डोनेट्स्क के पूर्वी क्षेत्र के मास्को-नियंत्रित हिस्से में मकीवका शहर में हमले से मरने वालों की संख्या बहुत अधिक है। हालांकि रूस ने कहा है कि 63 जवानों की ही मौत हुई है। कई के घायल होने की भी खबर है।

Image

यूक्रेन ने दर्जनों रूसी सैनिकों को मार गिराया (फोटो- एपी)

Ukraine Russia War: यूक्रेन ने रूस पर जबरदस्त हमला बोला है। उसके मिसाइल हमलों में कम से कम 63 रूसी सैनिकों की मौत हो गई है। हालांकि यूक्रेन ने दावा किया है कि कम से कम 100 सैनिकों की मौत हो गई है। इस हमले में 300 से ज्यादा सैनिक घायल भी हो गए हैं।

अमेरिकी मिसाइल से हमला

यूक्रेन ने यह हमला अमेरिका मिसाइल सिस्टम से किया है। अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन को 'हिमार्स' नाम की मिसाइल प्रणाली दी है। इसी का उपयोग यूक्रेन ने किया है।यूक्रेन ने घातक हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि डोनेट्स्क के पूर्वी क्षेत्र के मास्को-नियंत्रित हिस्से में मकीवका शहर में हमले से मरने वालों की संख्या बहुत अधिक हो सकती है।

रूस ने क्या कहा

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पूर्वी यूक्रेन में कीव बलों ने अमेरिका द्वारा आपूर्ति किए गए हिमर्स सिस्टम का उपयोग कर एक शिविर पर हमला किया था।जिसमें 63 रूसी सैनिक मारे गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक अस्थायी शिविर पर एक हाई विस्फोटक वारहेड के साथ छह मिसाइलों के जरिए हमला बोला गया था। जिसमें से दो को मार गिराया गया और चार हमले को अंजाम देने में सफल रहा।

यूक्रेन ने क्या कहा

यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा- "31 दिसंबर को, डोनेट्स्क के पूर्वी क्षेत्र के मकीवका शहर में दुश्मन के विभिन्न प्रकार के सैन्य उपकरणों की 10 इकाइयों को नष्ट और क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस हमले में सैनिकों की मृत्यु भी हुई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article