Video: हवा में एक-दूसरे से जा भिड़े अमेरिकी नौसेना के 2 फाइटर जेट, धमाके से ठीक पहले खुले 4 पैराशूट; पायलट सुरक्षित

US Fighter Jet Crash: अमेरिका के इडाहो में गनफाइटर स्काइज एयर शो के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो EA-18G ग्रोलर फाइटर जेट हवा में आपस में टकराकर क्रैश हो गए। विमानों के टकराते ही चारों क्रू मेंबर्स ने सूझबूझ से इजेक्ट किया और पैराशूट के जरिए सुरक्षित बच गए।

US Fighter Jet Crash: में गूंजती सुपरसोनिक विमानों की आवाज, हवा को चीरते हुए करतब दिखाते जेट्स और नीचे दर्शकों की तालियां... अमेरिका के इडाहो में स्थित माउंटेन होम एयर फोर्स बेस (Mountain Home Air Force Base) पर सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा था। लेकिन तभी स्थानीय समयानुसार दोपहर के करीब 12:50 बजे एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको हिलाकर रख दिया। एक हवाई प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो EA-18G ग्रोलर (Growler) फाइटर जेट हवा में एक-दूसरे के बेहद करीब आए और आपस में टकरा गए। फिर एक-दूसरे में फंसते हुए तेजी से जमीन की तरफ गिरने लगे।

US Navy fighter jet crash

अमेरिकी एयर शो में हवा में टकराए 2 फाइटर जेट

आग का गोला बनने से महज 5 सेकंड पहले 'चमत्कार'

सोशल मीडिया पर आए वीडियो और चश्मदीदों के मुताबिक, यह नजारा बेहद डरावना था। टकराने के बाद दोनों विमान हवा में लॉक हो गए और स्पिन करते हुए गिरने लगे। लेकिन जमीन से टकराने और एक बड़े धमाके के साथ आग का गोला बनने से महज 5 सेकंड पहले एक चमत्कार हुआ। दोनों विमानों में सवार चारों क्रू मेंबर्स ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते खुद को विमान से सफलतापूर्वक इजेक्ट कर लिया। आसमान में एक के बाद एक चार पैराशूट खुले और चारों पायलट सुरक्षित रूप से जमीन पर आ गए।

End of Feed