दुनिया

अप्रैल में जिनपिंग से मिलेंगे ट्रंप, बोले- अभी चीन के साथ रिश्ते 'बहुत अच्छे', डील न होने पर ईरान को चेताया

ट्रंप ने कहा कि 'वह नहीं चाहते कि ऐसा कुछ हो, ईरान यदि डील नहीं करता है तो चीजें दूसरी तरफ जाएंगी।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ कल की उनकी बैठक बहुत ही अच्छी रही।' चीन के साथ रिश्ते पर ट्रंप ने कहा कि वह जिनपिंग के दौरे को लेकर बहुत आशान्वित हैं। ट्रंप ने कहा, 'चीन के साथ हमारे रिश्ते अभी बहुत अच्छे हैं।'

Xi Jinping

अप्रैल में जिनपिंग से मिलेंगे ट्रंप। तस्वीर-AP

Trump to meet Jinping: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ अमेरिका के रिश्ते पर बयान दिया है। साथ ही उन्होंने डील न होने पर ईरान को चेतावनी भी दी है। ट्रंप ने कहा है कि आगामी अप्रैल महीने में वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे और जिनपिंग इसी साल बाद में यूएस की यात्रा पर आएंगे। साथ ही ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि इस देश को डील करनी होगी नहीं तो उसके लिए बहुत ही 'बुरा' होगा। ट्रंप ने कहा कि 'वह नहीं चाहते कि ऐसा कुछ हो...ईरान यदि डील नहीं करता है तो चीजें दूसरी तरफ जाएंगी।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ कल की उनकी बैठक बहुत ही अच्छी रही।' चीन के साथ रिश्ते पर ट्रंप ने कहा कि वह जिनपिंग के दौरे को लेकर बहुत आशान्वित हैं। ट्रंप ने कहा, 'चीन के साथ हमारे रिश्ते अभी बहुत अच्छे हैं।'

ईरान के साथ रमाणु समझौते को आगे बढ़ाना चाहता है US

रिपोर्टों के मुताबिक नेतन्याहू से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत जारी रखने पर जोर दिया। अमेरिका ईरान के साथ परमाणु समझौते को आगे बढ़ाना चाहता है। ट्रंप और नेतन्याहू के बीच यह मुलाकात ’व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'यह मुलाकात बहुत अच्छी रही और दोनों देशों के बीच शानदार रिश्ते जारी रहेंगे।’ उन्होंने कहा, 'कुछ भी निश्चित नहीं हुआ है, सिवाय इसके कि मैंने ईरान के साथ बातचीत पर यह देखने के लिए जोर दिया कि यह समझौता हो सकता है या नहीं।’

यूरेनियम संवर्धन करने पर कायम रहेगा ईरान-अराघची

ईरान और यूएस के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। तेहरान में एक सम्मेलन में राजनयिकों से बातचीत के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने संकेत दिए कि ईरान यूरेनियम संवर्धन करने पर कायम रहेगा। ट्रंप के लिए ईरान का यूरेनियम संवर्धन विवाद की जड़ है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ओमान में अमेरिकी अधिकारियों से हुई बातचीत की एक ओर तो सराहना की, दूसरी ओर अराघची के बयान से लगता है इन वार्ताओं में चुनौतियां बाकी हैं। ईरान पर समझौता करने के लिए दबाव बनाने के मकसद से अमेरिका पहले ही विमानवाहक यूएसएस अब्राहम लिंकन, जहाजों और लड़ाकू विमानों को पश्चिम एशिया भेज चुका है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article