दुनिया

'US में बिकने वाले कनाडा के विमानों पर लगा दूंगा 50% टैरिफ', कार्नी को ट्रंप की नई धमकी, दोनों नेताओं में बढ़ा टकराव

ट्रंप ने गुरुवार को अमेरिका में बेचे जाने वाले किसी भी विमान पर कनाडा पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई ट्रंप की यह धमकी उस चेतावनी के बाद आई है, जिसमें उन्होंने सप्ताहांत में कहा था कि यदि कनाडा चीन के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को आगे बढ़ाता है तो वह कनाडा से आयात होने वाले सामानों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे।

Mark karney

कनाडा और अमेरिका के बीच टकराव बढ़ा।

Photo : AP

US Vs Canada: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि कनाडा की ओर से यदि गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस कॉर्प के विमानों को मंजूरी नहीं दी जाती है तो वह अमेरिका में बेचे जाने वाले कनाडा के जेट पर 50 फीसदी का टैरिफ लगा देंगे। बता दें कि चीन के साथ व्यापार समझौते को लेकर ट्रंप पहले ही कनाडा को धमकी दे चुके हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि यह 50 फीसदी टैरिफ कब लगेगा।

कनाडा को 50 प्रतिशत टैरिफ की धमकी

यही नहीं, ट्रंप ने गुरुवार को अमेरिका में बेचे जाने वाले किसी भी विमान पर कनाडा पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई ट्रंप की यह धमकी उस चेतावनी के बाद आई है, जिसमें उन्होंने सप्ताहांत में कहा था कि यदि कनाडा चीन के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को आगे बढ़ाता है तो वह कनाडा से आयात होने वाले सामानों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे। हालांकि, इस बार भी ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये आयात शुल्क कब लागू होंगे, जबकि कनाडा पहले ही एक समझौता कर चुका है।

...तो कनाडा पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा-ट्रंप

अपनी इस ताजा धमकी में रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने कहा कि वह कनाडा द्वारा सवाना, जॉर्जिया स्थित गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस के जेट विमानों को प्रमाणन देने से इनकार किए जाने के जवाब में यह कदम उठा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि इसके जवाब में अमेरिका कनाडा के सभी विमानों, जिनमें बॉम्बार्डियर के विमान भी शामिल हैं, का प्रमाणन रद्द कर देगा। उन्होंने कहा, 'यदि किसी भी कारण से इस स्थिति को तुरंत नहीं सुधारा गया, तो मैं संयुक्त राज्य अमेरिका में बेचे जाने वाले किसी भी और सभी विमानों पर कनाडा पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा।'

ट्रंप का दावा-यूक्रेन में पुतिन रोकेंगे एक सप्ताह युद्ध

रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन में एक सप्ताह तक युद्ध रोकने पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सहमति दे दी है। यूएस सरकार के शटडाउन पर चर्चा के लिए कैबिनेट की हुई बैठक के दौरान ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध एवं गाजा सीजफायर के बारे में ताजा जानकारी दी। ट्रंप के अनुसार यूक्रेन में भारी ठंड को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ट्रंप ने कहा, 'ठंड की वजह से, भयंकर ठंड...मैंने निजी तौर राष्ट्रपति पुतिन से युद्ध रोकने के लिए कहा।'

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article