दुनिया

'13 जुलाई को मेरा प्रीमियर होगा', ट्रंप पर गोली चलाने से पहले हमलावर ने किया था सनसनीखेज पोस्ट

Donald Trump Shooter : इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच भी चल रही है। जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई है। 13 जुलाई को ट्रंप पर गोली चलान से पहले क्रूक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल स्टीम पर एक पोस्ट डाला था। पोस्ट में उसने लिखा था, '13 जुलाई को मेरा प्रीमियर होगा, इसके आने पर इसे देखें।'

Image

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई को हुआ था हमला।

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पेन्सिलवेनिया में गत 13 जुलाई को चुनावी कार्यक्रम के दौरान ट्रंप पर हुआ जानलेवा हमला
  • हमला करने वाला 20 साल थॉमस मैथ्यू क्रूक्स को सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने मार गिराया
  • इस हमले के बाद सीक्रेट सर्विस की काफी आलोचना हो रही है, मामले की जांच अभी जारी

Donald Trump Shooter : पेन्सिलवेनिया में चुनावी रैली के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ। 20 साल के हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने अपने असॉल्ट राइफल से ट्रंप पर गोली चलाई। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद मौके पर तैनात सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने हमलावर को मार गिराया। इसे ट्रंप की सुरक्षा में भारी चूक मानी गई। पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक के लिए सीक्रेट सर्विस की आलोचना हो रही है।

स्टीम पर डाला था-हमले का संकेत देने वाला पोस्ट

इस बीच, इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच भी चल रही है। जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई है। 13 जुलाई को ट्रंप पर गोली चलान से पहले क्रूक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल स्टीम पर एक पोस्ट डाला था। पोस्ट में उसने लिखा था, '13 जुलाई को मेरा प्रीमियर होगा, इसके आने पर इसे देखें।' अमेरिका में स्टीम काफी लोकप्रिया ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। खासकर, इस प्लेटफॉर्म का ज्यादातर उपयोग गेमर्स अपनी बातचीत के लिए करते हैं।

मोबाइल फोन से ट्रंप-बाइडेन की तस्वीरें मिलीं

हमले के बारे में संकेत देने वाला यह पोस्ट जांच के दौरान सामने आया है। जांचकर्ता क्रूक्स के मोबाइल फोन, लैपटाप सहित डिजिटल उपकरणों की जांच कर रह हैं। जांच और तलाशी के दौरान क्रूक्स के मोबाइल फोन में राष्ट्रपति जो बाइडेन और ट्रंप की तस्वीरें मिलीं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबि सूत्रों का कहना है कि क्रूक्स ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन और ट्रंप की पेन्सिलवेनिया रैली के बारे में सर्च किया था।

कौन सी विचारधारा से था, अभी पता नहीं

क्रूक्स के इस पोस्ट पर पहली खबर प्रकाशित करने वाले एबीसी न्यूज का कहना है कि क्रूक्स की बीती जिंदगी के बारे में अब तक की जो जांच हुई है, उससे यह नहीं पता चल पाया है कि वह किस राजनीतिक विचारधारा को पसंद या नापसंद करता था, हालांकि, उसका नाम रिपब्लिकन मतदाता के रूप में दर्ज है। रिपोर्टों के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति पर जानलेवा हमला करने वाला क्रूक्स दो मोबाइल फोन चलाता था। जिस फोन का इस्तेमाल वह ज्यादा करता था, वह उसके शव के पास मिला जबकि दूसरे मोबाइल फोन की बरामदगी उसके घर से हुई।

दूसरे मोबाइल फोन में 27 लोगों के नाम

फॉक्स न्यूज के मुताबिक दूसरे मोबाइल नंबर में केवल 27 लोगों के नंबर दर्ज थे। एनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप पर गोली चलने की घटना का एक टाइमलाइन सामने आया है। इसके मुताबिक शाम पांच बजकर 10 मिनट पर क्रूक्स की पहचान 'पर्सन ऑफ इंटेरेस्ट' के रूप में हुई। पांच बजकर तीस मिनट पर रेंजफाइंडर ने उसे देखा, 5.52 बजे सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उसे छत पर देखा। छह बजकर 12 मिनट पर वह गोली चलाने लगा।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article