दुनिया

Palm Beach Airport नहीं, अब 'ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट' कहिए... अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर फ्लोरिडा का हवाई अड्डा

President Donald J. Trump International Airport: अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट कर दिया गया है। नए नाम के साथ एयरपोर्ट पर उतरने वाली पहली फ्लाइट Trump Force One रही, जबकि ट्रंप परिवार के Mar-a-Lago आवास तक जाने वाली सड़क का नाम भी पहले डोनाल्ड जे. ट्रंप बुलेवार्ड रखा जा चुका है।

Image

Donald Trump के नाम पर हुआ फ्लोरिडा का बड़ा एयरपोर्ट, 'Trump Force One' बनी पहली फ्लाइट। AI IMAGE

President Donald J. Trump International Airport: अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट कर दिया गया है। गुरुवार को एयरपोर्ट पर पुराने साइनबोर्ड हटाकर नए नाम के बोर्ड लगाए गए। यह बदलाव फ्लोरिडा सरकार के उस कानून के तहत लागू हुआ, जिस पर पहले ही गवर्नर रॉन डीसैंटिस ने हस्ताक्षर किए थे।

ट्रंप के लिए ये एयरपोर्ट क्यों है खास?

नए नाम के साथ एयरपोर्ट पर उतरने वाली पहली उड़ान 'ट्रंप फोर्स वन' रही, जो ट्रंप ऑर्गनाइजेशन का बोइंग 757 विमान है। सुबह करीब 5 बजे उतरे इस विमान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप भी सवार थे। ट्रंप परिवार अक्सर अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो (Mar-a-Lago) निवास पर आने-जाने के लिए इसी एयरपोर्ट का इस्तेमाल करता है। इसी साल एयरपोर्ट से मार-ए-लागो तक जाने वाली सड़क का नाम भी डोनाल्ड जे. ट्रंप बुलेवार्ड रखा गया था।

एयरपोर्ट की ब्रांडिंग और साइनबोर्ड बदलने की प्रक्रिया जारी है, जिस पर लगभग 5.5 मिलियन डॉलर खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। एयरपोर्ट का कोड भी आगे चलकर PBI से बदलकर DJT किया जाएगा, हालांकि टिकट बुकिंग के लिए कुछ समय तक पुराना कोड ही इस्तेमाल किया जाएगा।

नाम बदलने में 55 लाख डॉलर का आया खर्च

अमेरिकी परिवहन विभाग के सचिव ने इस परिवर्तन की घोषणा की। एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “देवियों और सज्जनों, राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में आपका स्वागत है।” समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हवाई अड्डे का नाम बदलने में 55 लाख डॉलर का खर्च आया। अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे नए नाम को दर्शाने के लिए साइनबोर्ड और आधिकारिक रिकॉर्ड को अपडेट करें।

नए नाम पर ट्रंप के बेटे ने क्या कहा?

एयरपोर्ट के नए नाम पर राष्ट्रपति ट्रंप के बेटे एरिक ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि पूरे फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा पाम बीच का पर्याय कोई और है।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article