दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख शहर डरबन की कुल जनसंख्या में लगभग 24 फीसद हिस्सेदारी भारतीय मूल के लोगों की है। 15 लाख से ज्यादा भारतीयों ने दक्षिण अफ्रीका को अपना घर बनाया है।
USA के न्यूयॉर्क मेट्रो एरिया में लगभग 8 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं। अमेरिका के अन्य शहरों में भी भारतीयों की संख्या काफी बड़ी है, जिसमें कैलिफोर्निया और वाशिंगटन भी शामिल हैं।
कनाडा में ब्राम्पटन की 27 फीसद से ज्यादा आबादी भारतीय मूल की है। ग्रेटर टोरंटो एरिया में 12 लाख से ज्यादा आबादी का संबंध दक्षिण एशिया से है, जिसमें सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की है।
ब्रिटेन में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। यहां भारतीयों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 2021 के आकलन के मुताबिक लंदन और लीस्टरसर में साढ़े 6 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं।
दुबई और आबुधाबी में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। दोनों शहरों में कुल मिलाकर करीब 43 लाख भारतीय रहते हैं।
सिंगापुर में कुल जनसंख्या में भारतीयों का आंकड़ा करीब 9 फीसद तक है। यानी इस शहर में लगभग 7 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं।