दुनिया

पाकिस्तान में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शेख मुजाहिद, भारत के दुश्मन का किसने किया सफाया?

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी की हत्या हो गई। ​​​यह घटना लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर कसूर जिले के कोट राधा किशन इलाके में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसा खान के अनुसार, शेख मुआज मुजाहिद को दो विरोधी गुटों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगी।

Image

पाकिस्तान में लश्कर ए तैय्यबा के एक आतंकी की हत्या।(फोटो सोर्स: iStock)

Photo : iStock

Lashkar E Taiba Terrorist Killed: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक 28 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का आतंकी बताया जा रहा है। हालांकि, पंजाब पुलिस ने उसके किसी आतंकी संगठन से संबंध होने से इनकार किया है।

यह घटना लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर कसूर जिले के कोट राधा किशन इलाके में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसा खान के अनुसार, शेख मुआज मुजाहिद को दो विरोधी गुटों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगी। खान ने बताया, “रिहान और फैजान नाम के दो गुटों के लोगों के बीच फायरिंग हुई। मुजाहिद वहीं मौजूद था और गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।” उन्होंने स्पष्ट किया कि मृतक का लश्कर-ए-तैयबा से कोई संबंध नहीं था।

20 से अधिक संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दोनों गुटों के 20 से अधिक संदिग्धों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शेख मुआज़ मुजाहिद की एक खेल सामग्री की दुकान थी और हाल ही में उसकी शादी हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कभी लश्कर-ए-तैयबा का कार्यकर्ता रह चुका था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article