दुनिया

इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके, कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी

इंडोनेशिया के टरनेट शहर के पास उत्तरी मालुक्का सागर में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। USGS के अनुसार भूकंप 10 किमी गहराई पर था। जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जिससे इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाकों में 1000 किमी तक खतरा बना हुआ है।

Image

इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के टरनेट शहर के पास गुरुवार सुबह जोरदार भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 7.4 तीव्रता बताई जा रही है।इस भूकंप के बाद आसपास के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के उत्तरी मालुक्का प्रांत में टेरनेट से करीब 120 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी।

शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.8 आंकी गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7.4 कर दिया गया। भूकंप का केंद्र टरनेट शहर से करीब 120 किलोमीटर दूर नॉर्थ मालुक्का प्रांत के पास समुद्र में स्थित था। इस भूकंप के बाद आसपास के देशों में सुनामी का खतरा हो सकता है। यूएस सुनामी चेतावनी प्रणाली के अनुसार, इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों पर केंद्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका जताई गई है। ऐसे में के इन देशों के तटीय इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।

इंडोनेशिया में क्यों बार-बार आते हैं भूकंप

इंडोनेशिया में भूकंप आना सामान्य बात है, क्योंकि यह देश प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” में आता है। यह एरिया ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइनों से घिरा हुआ है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं।

इंडोनेशिया में पहले भी आए कई बड़े भूकंप

इंडोनेशिया में पहले भी कई बड़े भूकंप आ चुके हैं। साल 2022 में पश्चिम जावा के सियानजुर में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 2018 में सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी में 4300 से अधिक लोगों की जान गई थी। इसके अलावा 2004 में हिंद महासागर में आए भूकंप के बाद सुनामी आ गई थी। जिसने कई देशों में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें 2.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इनमें सबसे ज्यादा लोग इंडोनेशिया के आचे प्रांत के थे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article