दुनिया

'हमें न्याय चाहिए... ', बांग्लादेश में उथल-पुथल के बीच पहली बार शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी

बांग्लादेश में हिंसा के बाद पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बांग्लादेश में हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और खुद के लिए न्याय मांगा है। बता दें कि बांग्लादेश में हिंसा के बाद शेख हसीना दिल्ली में हैं। उनके बेटे के एक्स हैंडल से ये बयान जारी किया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : ANI

बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का पहला बयान सामने आया है। शेख हसीना ने न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान, जिनके नेतृत्व में हमें आजादी मिली, हमें आत्म सम्मान मिला, उनका अपमान किया गया। उन्होंने उनकी प्रतिमा को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शेख हसीना ने क्या कहा?

शेख हसीना ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि हाल के आतंकवादी कृत्यों, हत्याओं और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की जांच कर उनकी पहचान की जानी चाहिए तथा उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। आंदोलन के नाम पर जुलाई से जारी हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इस समय नई दिल्ली में हैं।

लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

बयान में हसीना ने कहा, "मैं छात्रों, शिक्षकों, पुलिस कर्मियों, गर्भवती महिलाओं, पत्रकारों, सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं, कामकाजी लोगों, अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं, पैदल चलने वालों और कई प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों की मौत पर दुख व्यक्त करती हूं।"

हसीना ने 1975 की घटना को किया याद

हसीना ने 15 अगस्त, 1975 को अपने परिवार के सदस्यों की नृशंस हत्या का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे अपने जैसे उन लोगों के प्रति सहानुभूति है, जो अपने प्रियजनों को खोने के दुख के साथ जी रहे हैं। मैं इन हत्याओं और आतंकवादी कृत्यों में शामिल लोगों की पहचान कर और उन्हें सजा देने के लिए उचित जांच की मांग करती हूं।" बता दें कि यह बयान शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद जॉय के एक्स हैंडल से जारी किया गया है।

इनपुट- भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article